सपनों और भावनाओं को ठेस पहुंची
अब तक हिमांशु करीब 32,000 रुपए गंवा चुके हैं। उनका कहना है कि पैसों से ज्यादा उनके सपनों और भावनाओं को ठेस पहुंची है। जांच में सामने आया कि यह शख्स कई सालों से नए कलाकारों को इसी तरह ठग रहा है। हिमांशु के अनुसार, अब तक 30-35 से ज्यादा पीड़ित उनसे संपर्क कर चुके हैं। सभी के साथ एक जैसा पैटर्न अपनाया गया। हिमांशु और अन्य पीड़ितों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
कंप्लेंट के अनुसार, जिन अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उनमें से एक अकाउंट धारक वलेंदु शुक्ला, हाउस नंबर 45, चाइगनपुर, अमरपाली मॉल के पास, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर का है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और साइबर पुलिस के अलावा अन्य टीमें भी छानबीन में जुटी हैं।
