खूबसूरत महिला और प्यारा कॉकाटूImage Credit source: Instagram/gogoladze.nino_
ये छोटा सा वीडियो देखने में भले ही कुछ सेकंड का हो, लेकिन इसमें दिखने वाला प्यारा पल लोगों के दिलों को छू रहा है. वीडियो में एक विदेशी महिला अपने हाथ पर बैठे सफेद कॉकाटू के साथ बेहद सुकून भरे अंदाज में नजर आती है. दोनों के बीच जो अपनापन और तालमेल दिखाई देता है, वही इस क्लिप को खास बना देता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. इसे बड़ी संख्या में लाइक मिले हैं और कमेंट सेक्शन भी लोगों की प्रतिक्रियाओं से भर गया है.
वीडियो के साथ शेयर की गई जानकारी के मुताबिक इस सफेद कॉकाटू की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है, जबकि वीडियो में दिख रही महिला लगभग 30 साल की लगती है. यही बात भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. कई यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि वीडियो में पक्षी उम्र में महिला से बड़ा है, फिर भी दोनों की दोस्ती कमाल की लग रही है.
क्या दिखा इस वीडियो में?
वीडियो की शुरुआत में कॉकाटू महिला के हाथ पर बिल्कुल आराम से बैठा दिखाई देता है. महिला उसके साथ बड़े प्यार से बात करती है और मुस्कुराते हुए उसे देखती रहती है. पक्षी भी उसकी आवाज और हावभाव पर प्रतिक्रिया देता नजर आता है. कभी वह अपने बड़े-बड़े सफेद पंख फैलाता है तो कभी गर्दन घुमाकर महिला की ओर देखता है. दोनों के बीच का यह सहज रिश्ता देखने वालों को काफी पसंद आ रहा है.
सबसे मजेदार पल तब आता है, जब बैकग्राउंड में बज रहे गाने की धुन पर महिला अपनी मुंडी हिलाती है और ठीक उसी की नकल करते हुए कॉकाटू भी सिर हिलाकर जैसे डांस करने लगता है. कुछ सेकंड का यह दृश्य लोगों को इतना पसंद आया कि कई यूजर्स ने इसे वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा बताया. ऐसा लगता है जैसे पक्षी महिला की हर हरकत को ध्यान से देख रहा हो और उसी अंदाज में खुद भी उसे दोहराने की कोशिश कर रहा हो.
यह भी पढ़ें: Viral Video: आलू की सब्जी ने बिगाड़ दिया बच्ची का मूड, कही ऐसा बातटीचर भी नहीं रोक पाईं हंसी
वीडियो देखकर साफ महसूस होता है कि इंसानों और पक्षियों के बीच भी गहरा जुड़ाव हो सकता है. दोनों के बीच दिखाई देने वाला भरोसा, प्यार और सहजता इस छोटी-सी क्लिप को यादगार बना देती है. शायद यही वजह है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि ऐसे वीडियो दिनभर की थकान दूर कर देते हैं, क्योंकि इनमें किसी तरह का दिखावा नहीं, बल्कि सिर्फ सच्चा अपनापन और मासूमियत नजर आती है.
यहां देखिए वीडियो
