पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट ने हवा में तोड़ा पेड़ का पत्ताImage Credit source: X/@SaffronChargers
Paragliding Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. आजकल पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद जनता दो गुटों में बंट गई है. कुछ लोगों को पायलट का अंदाज बेहद रोमांटिक लग रहा है, तो वहीं ज्यादातर लोग सुरक्षा को लेकर पायलट की जमकर क्लास लगा रहे हैं. आइए जानते हैं कि माजरा क्या है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पैराग्लाइडिंग पायलट हवा में उड़ते हुए एक पेड़ के बेहद करीब पहुंचता है, और उसकी टहनी से कुछ पत्ते तोड़ लेता है. इसके बाद मुस्कुराते हुए अपनी महिला पैसेंजर को देकर कहता है- मैम फूल तो मिले नहीं, आपके लिए पत्ते ले आया. महिला भी पैराग्लाइडर की इस हरकत पर मुस्कुरा देती है.
सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग
हालांकि, इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स का कहना है कि पायलट ने बस महिला के इस सफर को यादगार बनाने के लिए ऐसा किया, इसमें कुछ गलत नहीं है. वहीं, ज्यादातर लोगों ने पायलट के प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह का बचपना दोनों जिंदगियों पर भारी पड़ सकता है.
पैराग्लाइडिंग कोई बच्चों का खेल नहीं है. यह एक एडवेंचर स्पोर्ट है, जिसमें पलक झपकते ही पासा पलट सकता है. उड़ान के दौरान पायलट का पूरा ध्यान हवा की रफ्तार, दिशा और संतुलन पर होना चाहिए. अगर उस वक्त पैराग्लाइडर या महिला का कपड़ा पेड़ की किसी टहनी में फंस जाता, तो दोनों सीधे सैकड़ों फीट नीचे गिरते. यह भी पढ़ें: 1 मिनट भी लेट, तो करनी पड़ेगी 1 घंटे एक्स्ट्रा ड्यूटी! ऑफिस के इस अजीब नियम पर भड़के लोग
भले ही कुछ लोगों ने इस वीडियो को हल्के-फुल्के मनोरंजन के तौर पर लिया, लेकिन एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा से समझौता करना जानलेवा हो सकता है. वैसे, इस वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है और यह कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कौवे को गोद में लेटाकर बच्चों की तरह प्यार करती दिखी महिला, इंटरनेट पर छाया ये ‘Super Cute’ वीडियो
यहां देखिए वीडियो, आसमान में दिखा ‘हीरोपंती’ का नशा
A paragliding pilot took a woman paragliding and, while flying over the mountains, plucked some leaves from a tree in mid-air. He then said, “Couldn’t find any flowers for you, so I picked these leaves instead. Here, these are for you.”
Should he really be doing things like this pic.twitter.com/KcnrrfjfMS
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) June 21, 2026



























