Crime

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर की गोली मारकर हत्या, मर्डर का लाइव वीडियो आया सामने

फार्मेसी में बहस के बाद हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, परविंदर झोटा एक फार्मेसी पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दुकान के मालिक से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की, जिसने कथित तौर पर उसी सुबह दुकान से नशीले पदार्थ खरीदे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

आरोप है कि बहस के दौरान दुकान में मौजूद एक व्यक्ति ने झोटा पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दुकान का मालिक दुकान बंद कर मौके से फरार हो गया।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, झोटा के समर्थक भी मौके पर एकत्रित हो गए। परविंदर झोटा पंजाब में नशीले पदार्थों की कथित खुलेआम बिक्री के खिलाफ आवाज उठाते रहे थे।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts