रील के चक्कर में मगरमच्छ के करीब पहुंची महिला
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो घूम रहा है जिसे देखकर सच में दिल दहल जाए. इसे देख कर किसी की भी सांस एक पल के लिए अटक सकती है. वीडियो में जो हुआ वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था, बस फर्क इतना था कि ये बिल्कुल असली था. वीडियो की शुरूआत में एक लड़की दिखाई देती है. उसने गुलाबी रंग की टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई है. वो एक तालाब या नदी के किनारे खड़ी है. पानी थोड़ा गंदला है और ज्यादा गहरा भी नहीं लग रहा. लड़की धीरे-धीरे पानी में उतरती है.
ऐसा लगता है जैसे वो बस गर्मी से बचने या थोड़ा चिल करने के लिए पानी में आई हो. पहले वो घुटनों तक पानी में जाती है, फिर वहीं बैठ जाती है. कुछ सेकंड बाद वो पूरी तरह पानी में लेट जाती है. एकदम बेफिक्र, आराम से. उसके चेहरे पर कोई टेंशन नहीं, कोई डर नहीं. उसे देख कर लग रहा था कि वो इस पल को एन्जॉय कर रही है और उसे अंदाजा भी नहीं है कि पानी के अंदर क्या छिपा है.
अचानक निकला मगरमच्छ
अचानक से पानी में हलचल होती है. पीछे से पानी हिलने लगता है और अगले ही पल एक बड़ा सा मगरमच्छ पानी से बाहर निकलता है. वो सीधा लड़की के पैरों की तरफ लपकता है. मुंह खुला हुआ, एकदम हमले के लिए तैयार. ये सब इतनी तेजी से होता है कि समझने का मौका भी नहीं मिलता.
लड़की एकदम से सहम जाती है. जो लड़की अभी तक आराम से लेटी थी, वो बुरी तरह घबरा कर हाथ-पैर मारने लगती है. उसकी चीख तो वीडियो में सुनाई नहीं देती, लेकिन उसकी बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चलता है कि वो कितना डर गई थी. वो किसी तरह खुद को संभालती है और फटाफट पानी से उठ कर किनारे की तरफ भागती है. किस्मत अच्छी थी कि मगरमच्छ का निशाना चूक गया. वो उसके पैरों से बस कुछ ही इंच दूर रह गया था. अगर एक सेकंड की भी देरी हो जाती तो क्या होता, सोच कर ही रूह कांप जाती है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: सबकुछ हुआ फेल तो आस्था बनी सहारा, महिला ने नदी से लगाई शांत होने की गुहार
लड़की भाग कर एक सुरक्षित जगह पर पहुंच जाती है और इस तरह उसकी जान बाल-बाल बच जाती है. पूरा हादसा 10-15 सेकंड में ही खत्म हो जाता है, लेकिन देखने वाले के मन में देर तक डर बना रहता है. अब ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. हर कोई इसे शेयर कर रहा है. कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन देखने लायक हैं.
यहां देखिए वीडियो
पानी में सोच समझ कर जाना चाहिए यह लड़की पानी में लेट रही थी अचानक एक मगरमच्छ हमला कर देता है।
बाल-बाल बच गई। 😱 pic.twitter.com/WzlrpQhmVx
— 𝗠𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗺_𝗠𝗕𝗗 (@Mariyam_MBD) August 27, 2026
