यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां
9 People On One Bike Video Viral: एक मोटरसाइकिल पर कितने लोग बैठ सकते हैं? दो, तीन या फिर बहुत ज्यादा जुगाड़ लगाया तो चार? लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे. जी हां, एक शख्स ने अपनी बाइक को मानो लोकल बस बना दिया और उस पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 9 लोगों को बैठाकर सड़क पर दौड़ाने लगा. इस हैरान कर देने वाले नजारे को जिसने भी देखा, उसका सिर चकरा गया.
पीछे चल रही कार वाले ने बनाया वीडियो
यह पूरा मामला तब सामने आया जब सड़क पर इस बाइक के पीछे चल रही एक कार में सवार शख्स ने यह नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया. शुरुआत में पीछे से देखने पर ऐसा लगता है कि बाइक पर एक महिला तीन बच्चों को किसी तरह गोद में दबाकर बैठी है. लेकिन जैसे ही कार इस मोटरसाइकिल के बगल से गुजरी, तो कार सवारों के होश उड़ गए. बाइक पर आगे का नजारा तो और भी ज्यादा चौंकाने वाला था.
बाइक नहीं, चलती-फिरती लोकल बस है भाई!
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस दोपहिया वाहन पर तीन महिलाएं और कई छोटे बच्चे सवार हैं. सबसे पीछे बैठी महिला ने तीन बच्चों को अपनी गोद में संभाला हुआ है. उसके ठीक आगे बैठी दूसरी महिला भी एक बच्ची को थामे हुए है. कमाल की बात तो यह है कि तीसरी महिला ने अपने पैर पर बड़े ही अजीब और खतरनाक तरीके से एक लड़की को टिका रखा है. अब आप सोच रहे होंगे कि इन सब के बीच ड्राइवर कहां है? तो भैया बाइक चला रहा बंदा सीट पर नहीं, बल्कि पेट्रोल टंकी पर चिपककर बैठा है और मजे से हैंडल संभाल रहा है. यह भी पढ़ें:Funny Video: टीवी देखे बिना दूध नहीं देती यह भैंस, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर जनता ने मजे भी लिए
यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, भाई पूरी फुटबॉल टीम घर ले जा रहा है क्या? तो वहीं ज्यादातर लोग इस लापरवाही पर भड़क उठे हैं. यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि छोटे बच्चों की जान के साथ सरेआम खिलवाड़ है. जरा सी भी चूक इस पूरे परिवार के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी. यह भी पढ़ें:Masouleh: ईरान का अनोखा गांव जहां सड़क नहीं, छतें ही हैं रास्ता; देखें वीडियो
यहां देखिए वायरल वीडियो, एक बाइक पर 9 लोग सवार
@GurjarHarveer Hullad ji ka future plan😂 pic.twitter.com/qGoZtffwa6
— 𝑹𝒂𝒌𝒉𝒊❣️ (@BaisaRakhi) July 6, 2026
