रस्सी पर झूल रहा था लड़का, तभी झाड़ी से निकला विशाल अजगर, फिर जो हुआ देख कांप जाएगी रूह!

अजगर के हमले से बचा शख्स Image Credit source: X/@sanjukgupta1987

जंगल में नदी किनारे मस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है. हुआ यूं कि एक लड़का अपने दोस्तों के साथ जंगल घूमने गया था. वहां नदी किनारे एक पेड़ पर रस्सी बंधी हुई थी, जैसे देसी झूला हो. लड़का उसी रस्सी से लटक कर एकदम हीरो की तरह झूल रहा था, मस्ती कर रहा था, हंसी-मजाक चल रहा था. सब कुछ एकदम नॉर्मल और फिल्मी सीन जैसा लग रहा था.

जैसे ही वो लड़का झूले पर झूलते हुए पीछे की तरफ गया, झाड़ियों में से अचानक एक बहुत बड़ा अजगर निकला और सीधा उस पर हमला करने के लिए लपका. स्पीड इतनी तेज थी कि एक सेकंड के लिए किसी को समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अजगर बिल्कुल टारगेट बनाकर उसकी तरफ झपटा था.

किस्मत ने बदल दिया खेल

कह सकते हैं कि उस लड़के की किस्मत सच में बहुत तगड़ी थी. अजगर उस तक पहुंचता, उससे पहले ही वो खुद को संभालते हुए सीधा नदी में कूद गया. अगर एक सेकंड की भी देरी हो जाती तो शायद कहानी कुछ और ही होती.नदी में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई. उसके दोस्त भी घबरा गए और सभी जल्दी-जल्दी तैरकर नदी के दूसरे किनारे की तरफ भागे. सबकी जान में जान तब आई जब वो सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. पूरा हादसा इतनी जल्दी हुआ कि किसी को रिएक्ट करने तक का टाइम नहीं मिला.

ये वीडियो सबसे पहले X (पहले ट्विटर) पर किसी ने पोस्ट किया था और देखते ही देखते ये आग की तरह फैल गया. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं. अब जैसे ही कोई वीडियो वायरल होता है, कमेंट सेक्शन में तो बवाल मचना ही है. इस वीडियो पर भी लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: एक बार खरीदो और भूल जाओ किराया, साउंडबॉक्स के चार्ज से बचने के लिए दुकानदार ने निकाला गजब का तोड़

कोई कह रहा है कि भाई ने मौत को छूकर टक्क से वापस आया है, तो कोई लिख रहा है कि जंगल है, वहां हम मेहमान हैं, जानवर नहीं. वह अपने घर की रखवाली ही कर रहा था. कई लोग उस लड़के को किस्मत वाला बता रहे हैं, तो कई लोग ये भी बोल रहे हैं कि ऐसी जगहों पर ऐसी मस्ती नहीं करनी चाहिए, जंगल में हर वक्त सतर्क रहना पड़ता है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version