‘लगता है 70 वाला पव्वा मार लिया…’ सड़क पर झूमते किंग कोबरा को देख चकराया लोगों का सिर!

सड़क पर झूमते किंग कोबरा का वीडियो देख चकराया लोगों का सिरImage Credit source: X/@Mountain4u

सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार एक किंग कोबरा की अतरंगी हरकत ने लोगों का ध्यान खींचा है. वायरल हो रहे एक वीडियो में एक विशालकाय किंग कोबरा कीचड़ और घास के बीच अपना संतुलन बनाने की नाकाम कोशिश करता दिख रहा है. सांप का शरीर इस कदर डगमगा रहा है कि इंटरनेट पर लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि सांप शराब के नशे में है.

क्या है वायरल वीडियो में?

X (पहले ट्विटर) पर @Mountain4u नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक बड़ा किंग कोबरा दिख रहा है. सांप बार-बार अपना फन उठाकर खड़ा होने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिर पड़ता है.

वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने मजाक में कैप्शन लिखा कि लगता है सांप ने ’70 रुपए वाला देसी पव्वा’ लगा लिया है. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और इसे अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

लोगों ने लिए जमकर मजे

कमेंट सेक्शन में लोग एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सांप खुद को संभाल नहीं पा रहा, पक्का 70 वाला पव्वा ही पिया है. दूसरे ने चुटकी ली, नागपंचमी पर किसी ने दूध की जगह अंग्रेजी पिला दी क्या? एक अन्य का कहना था, अब तक सिर्फ इंसान ही पीते थे, अब जानवरों ने भी शुरुआत कर दी.

क्या सच में नशे में था सांप?

विशेषज्ञों की मानें तो सांपों का ऐसा बर्ताव किसी नशे की वजह से नहीं होता. जब किसी सांप को कोई गंभीर चोट लगती है, किसी जानवर से लड़ाई होती है या फिर उसके शरीर में पानी की भारी कमी और न्यूरोलॉजिकल बीमारी होती है, तब उसकी ऐसी हालत हो जाती है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version