लड़की को बाइक पर बैठाकर जिगजैग स्टाइल में बंदे ने चलाई बाइक, वीडियो देख हैरान हुए लोग

कपल का हैरान करने वाला वीडियो Image Credit source: X/@Vibhasumahi

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं. इनमें से कई वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो कुछ अपनी हैरतअंगेज हरकतों की वजह से चर्चा में आ जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिन्हें देखकर हंसी से ज्यादा चिंता होती है. इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक युवक अपनी बाइक पर एक महिला को बैठाकर बेहद जोखिम भरा स्टंट करता दिखाई दे रहा है.

ये वीडियो एक्स पर @Vibhasumahi नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो अपलोड होते ही लोगों ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया. वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोग इसे लापरवाही की हद बता रहे हैं और स्टंट करने वाले युवक की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

जिगजैग स्टाइल में चलाई बाइक

वीडियो की शुरुआत में एक युवक बाइक चलाते हुए नजर आता है, जबकि पीछे एक महिला बैठी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक महिला को अपनी भौजी बताकर यह स्टंट कर रहा है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह बाइक को तेज रफ्तार में जिगजैग अंदाज में दौड़ाना शुरू कर देता है. वो सड़क पर बार-बार बाइक की दिशा बदलता है, जिससे पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ने लगता है, तेज स्पीड और अचानक होने वाले मोड़ों की वजह से महिला कई बार गिरते-गिरते बचती दिखाई देती है.

कभी उसका शरीर पीछे की ओर झुक जाता है तो कभी वह दाईं तरफ लटकने लगती है. पूरे समय वह खुद को संभालने की कोशिश करती रहती है, लेकिन बाइक चालक की लापरवाही उसकी मुश्किलें और बढ़ा देती है. वीडियो में महिला के चेहरे और हावभाव से साफ समझ आता है कि वह काफी डरी हुई है.

दूसरी तरफ बाइक चला रहा युवक मानो सिर्फ स्टंट दिखाने में व्यस्त नजर आता है. उसे इस बात की कोई परवाह नहीं दिखती कि पीछे बैठी महिला किसी भी पल सड़क पर गिर सकती है. अगर जरा सी भी गलती हो जाती, तो यह स्टंट किसी बड़े हादसे में बदल सकता था. यही वजह है कि इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचने के साथ-साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर दिया है.

यह भी पढ़ें: OMG! विंडोज लैपटॉप का मशहूर वॉलपेपर निकला असली, वायरल वीडियो ने दिखाया विंडोज वॉलपेपर की असली लोकेशन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई यूजर्स ने कहा कि कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है. कुछ लोगों ने महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, जबकि कई यूजर्स ने ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version