विदेशी बंदे ने बोली ऐसी गजब की हिंदी, लोग बोले- ‘ये तो पक्का भारतीय है!’

150 बार भारत आ चुका यह जर्मन पर्यटकImage Credit source: Instagram/@why_simplified

जब कोई विदेशी आपकी मातृभाषा में ठेठ देसी अंदाज में बात करने लगे, तो हैरानी होना तो लाजिमी है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जर्मन बुजुर्ग सड़क पर खड़े होकर भारतीय पर्यटकों से इतने साफ लहजे में हिंदी बोल रहा है कि लोग देखते ही रह गए. भारत के प्रति विदेशी बुजुर्ग की दीवानगी और बात करने का अंदाज इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है.

150 बार भारत की यात्रा, शाकाहारी खाने को बताया ‘जन्नत’

वायरल वीडियो में जब जर्मन बुजुर्ग से यह सवाल किया गया कि वह अब तक कितनी बार भारत आ चुके हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जो जवाब दिया उसने सबको चौंका दिया. उन्होंने बताया कि वह 150 से ज्यादा बार भारत आ चुके हैं.

इसके साथ ही उन्होंने भारतीय खाने की जमकर तारीफ की. बुजुर्ग ने खुलकर कहा कि वह पूरी तरह से शाकाहारी हैं और शाकाहारी लोगों के लिए भारत किसी जन्नत से कम नहीं है. यही वजह है कि भारत का प्यार उन्हें बार-बार खींचकर ले आता है.

देसी अंदाज और भोजपुरी पर हर कोई हुआ फिदा

इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि जर्मन पर्यटक सिर्फ किताबी या बनावटी हिंदी नहीं बोल रहे हैं, बल्कि उनके बोलने के तरीके में एक देसी टच साफ झलकता है. बातचीत के दौरान उन्होंने अचानक वहां मौजूद लोगों से मस्ती भरे अंदाज में पूछा, भोजपुरी आवत है का? विदेशी नागरिक के मुंह से इस तरह का देसी सवाल सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

पब्लिशिंग कंपनी से जुड़ा है नाता

वीडियो में बुजुर्ग ने अपनी पहचान और काम के बारे में भी बताया. उन्होंने जानकारी दी कि वह एक पब्लिशिंग कंपनी में काम करते हैं और उनका मुख्य काम दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्राओं पर किताबें पब्लिश करना है. इसी सिलसिले में वह दुनिया घूमते हैं, लेकिन भारत के साथ उनका लगाव सबसे खास है. यह भी पढ़ें: भारत आ रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, विदेशी महिला का वीडियो वायरल

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version