वायरल विज्ञापन ने हिला डाला इंटरनेट!Image Credit source: Instagram/@findingoodads
आमतौर पर लोग शादी के विज्ञापनों में सरकारी नौकरी, अच्छी तनख्वाह, फैमिली बैकग्राउंड या कद-काठी जैसी उम्मीदें रखते हैं, लेकिन वायरल हो रहे अखबार में छपे एक अनोखे विज्ञापन के स्क्रीनशॉट ने हर किसी को हैरान कर दिया है. कथित तौर पर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने जीवनसाथी की तलाश के लिए ऐसा विज्ञापन दिया है, जिसे पढ़कर कुंवारे लड़के और नेटिजन्स हैरान रह गए हैं.
दूल्हे के लिए ‘रील्स’ और ‘वीडियो एडिटिंग’ की शर्त
अखबार के इस वायरल स्क्रीनशॉट में रिया नाम की एक इन्फ्लुएंसर ने अपने दूल्हे के लिए कुछ अनोखी शर्तें रखी हैं. विज्ञापन के मुताबिक, लड़का कैमरे के सामने बिल्कुल न शर्माए और उसके साथ रिलेशनशिप रील्स बनाने के लिए हमेशा तैयार रहे. उसे ‘MOI-MOI’ जैसे ट्रेंडिंग गानों पर कंटेंट बनाने का आइडिया होना चाहिए. होने वाले पति को Premiere Pro जैसे सॉफ्टवेयर पर वीडियो और व्लॉग्स एडिट करना आना चाहिए. वहीं लड़का जॉइंट फैमिली से नहीं होना चाहिए.
साथ में दी ये अनोखी चेतावनी
इसके अलावा इन्फ्लुएंसर ने उसे कॉन्टैक्ट करने से पहले उम्मीदवार से Amazon miniTV की सीरीज ‘Half Love Half Arranged’ देख लेने को कहा है, ताकि शख्स जान सके कि उसे किस तरह के लड़के पसंद नहीं हैं.
लोग बोले- ‘दूल्हा चाहिए या वीडियो एडिटर?’
इस विज्ञापन का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर @findingoodads नाम के पेज पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, यह शादी का विज्ञापन नहीं, बल्कि बिना सैलरी वाला जॉब ऑफर है. दूसरे यूजर ने सवाल किया, इन्हें पति चाहिए या वीडियो एडिटर? एक अन्य व्यक्ति ने समर्थन करते हुए कहा कि लड़की को अपनी जिंदगी और करियर गोल्स को लेकर पूरी क्लैरिटी है, इसमें कुछ गलत नहीं है.
यहां देखिए वायरल मैट्रीमोनी पोस्ट
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
