सड़क पर डांस का ऑफर मिलते ही आंटी ने छोड़ दी झिझक, स्ट्रीट डांसर संग किया ऐसा डांस कि जीत लिया दिल

सड़क पर आंटी ने किया डांस Image Credit source: Instagram/nishal_bharat

सड़क के बीच या किसी पब्लिक प्लेस पर डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि आसपास खड़े लोग क्या सोचेंगे. कोई हंसेगा तो नहीं, लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देंगे तो? उम्र बढ़ने के साथ यह झिझक और भी ज्यादा हो जाती है. खासकर तब, जब आपने कभी लोगों के सामने खुलकर डांस किया ही न हो. लेकिन कभी-कभी जिंदगी अचानक ऐसा मौका दे देती है, जिसे आप चाहकर भी भूल नहीं पाते.

ऐसा ही एक खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला. एक स्ट्रीट डांसर ने भीड़ में खड़ी एक आंटी को डांस के लिए पूछा. आंटी के लिए शायद यह बिल्कुल अचानक आया हुआ ऑफर था, लेकिन उन्होंने अपनी झिझक को किनारे रखा और डांस के लिए हां कर दी. इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ वीडियो देखने वालों का भी दिल जीत लिया.

दिल छू गया ये वीडियो

यह वीडियो निशाल भरत ने शेयर किया है. निशाल एक स्ट्रीट डांसर हैं और अक्सर लोगों के बीच इस तरह की डांस परफॉर्मेंस करते नजर आते हैं. वीडियो की शुरुआत भीड़ से होती है. आसपास खड़े लोग उत्सुकता और हैरानी के साथ निशाल और आंटी को देख रहे होते हैं. वीडियो पर लिखा दिखाई देता है कि ये कर क्या रहा है?

इसके बाद निशाल भीड़ में खड़ी एक आंटी के पास जाते हैं और उन्हें डांस के लिए इनवाइट करते हैं. वह बड़े सम्मान के साथ उनकी तरफ हाथ बढ़ाते हैं और थोड़ा झुककर उन्हें डांस के लिए पूछते हैं. आंटी भी बिना ज्यादा सोचे अपना हाथ आगे बढ़ा देती हैं. बस फिर क्या था, वहीं सड़क पर डांस का एक प्यारा सा सिलसिला शुरू हो जाता है.

आंटी साड़ी पहने हुए हैं और शुरुआत में उनके अंदर थोड़ी झिझक जरूर नजर आती है. लेकिन जैसे-जैसे म्यूजिक आगे बढ़ता है, उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता जाता है. वह अपनी तरफ से पूरे जोश के साथ डांस करती हैं और निशाल भी उनका पूरा साथ देते हैं.

यह भी पढ़ें: ताइवान के साइंटिस्ट ने ढूंढा गंजेपन का रामबाण इलाज, अपना लिया तरीका तो सिर पर लहराएंगी रेशमी जुल्फे

इस दौरान बैकग्राउंड में ‘ओ मेहरबान’ गाना बज रहा होता है. गाने की धुन और दोनों की परफॉर्मेंस मिलकर माहौल को बेहद खास बना देती है. निशाल जिस तरह आंटी का हाथ थामकर उनके साथ डांस करते हैं, वह देखने में काफी खूबसूरत लगता है. एक पल ऐसा भी आता है जब आंटी प्यार से निशाल के सिर पर हाथ रख देती हैं. उस अंदाज में बिल्कुल मां जैसी ममता नजर आती है और यही पल वीडियो को और भी इमोशनल बना देता है. वीडियो देखने वाले लोग भी इस पल से खुद को जोड़ रहे हैं. कई लोगों को डांस करती आंटी में अपनी मां नजर आ रही है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version