viral

साल 3311 से आया ‘टाइम ट्रैवलर’? भविष्य की ऐसी तस्वीरें दिखाईं कि उड़ जाएंगे होश! फिर सामने आया ये सच

जब एक ‘टाइम ट्रैवलर’ ने दिखाया 1300 साल बाद का भविष्य!Image Credit source: APEXTV

भविष्य की दुनिया कैसी होगी, यह सोचना हम सबको रोमांचक लगता है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई है, जिसने सबको चौंका दिया. एक शख्स ने दावा किया कि वह साल 3311 यानी आज से 1300 साल बाद की दुनिया से आया है और उसने भविष्य की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. आइए जानते हैं क्या है इस वायरल कहानी की पूरी सच्चाई.

हवा में तैरते शहर और भविष्य का हैरान करने वाला संसार

डेली स्टार यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, खुद को ‘टाइम ट्रैवलर’ बताने वाले इस गुमनाम शख्स ने कहा कि उसने क्वांटम तकनीक की मदद से समय की सीमा को पार किया है. अपने दावे के समर्थन में उसने तीन तस्वीरें दिखाईं. पहली तस्वीर में एक ऐसा शानदार शहर दिखाया गया जो जमीन पर नहीं, बल्कि बादलों के बीच हवा में तैर रहा था. उसने कहा कि भविष्य में इंसान बादलों के ऊपर बस्तियां बसा लेगा.

इंटरनेट यूजर्स ने खोली पोल

यह दावा सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया, लेकिन इंटरनेट के ‘डिजिटल डिटेक्टिव्स’ ने इसकी सच्चाई का पर्दाफाश करने में देर नहीं लगाई. जांच में सामने आया कि ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक और मॉर्फ्ड थीं.

विशेषज्ञों ने बताया कि हवा में तैरते शहर वाली वह मशहूर तस्वीर असल में एक साधारण पहाड़ी घाटी की फोटो पर डिजिटल एडिटिंग करके बनाई गई थी. तस्वीरों की बनावट और लाइटिंग देखकर साफ पता चल गया कि यह सिर्फ पब्लिसिटी पाने का एक तरीका या इंटरनेट का एक प्रैंक था.

Time Traveller 3311

Image Credit: APEXTV

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts