मुंबई मेट्रो के ‘थूकने वाले डिब्बे’ पर छिड़ी बहसImage Credit source: X/@zoru75
सोशल मीडिया पर मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) की एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर में मेट्रो स्टेशन पर लगा एक ‘थूकदान’ (Spit Bin) दिख रहा है, जिस पर बहस छिड़ गई है. लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि जब मेट्रो में थूकना मना है और 500 रुपए का जुर्माना लगता है, फिर थूकदान क्यों लगाया गया है?
वायरल तस्वीर और ईजीस्पिट की सच्चाई क्या है?
यह तस्वीर ज़ोरू भाथेना नाम के एक एक्टिविस्ट ने X (पहले ट्विटर) पर शेयर की थी. इसके बाद लोगों के खूब रिएक्शन आने लगे. बताया जा रहा है कि यह खास थूकदान ‘ईजीस्पिट’ (Ezyspit) कंपनी ने बनाया है. यह बिना हाथ लगाए खुलता है और 10 सेकंड में वायरस मारने का दावा करता है. डिब्बे पर मुंबई मेट्रो का लोगो और ‘जिम्मेदार बनें’ लिखा है, जिसको लेकर लोग गुस्सा जता रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
इस थूकदान की तस्वीर सामने आते ही नेटिजन्स खासकर मुंबईकर्स नाराज हो गए. लोगों का कहना है कि एक तरफ मेट्रो थूकने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाती है, तो दूसरी तरफ थूकदान लगाकर थूकने की गंदी आदत को बढ़ावा दे रही है.
एक यूजर ने लिखा कि ऐसी चीजें सफाई नहीं, गंदगी को बढ़ावा देती हैं. दूसरे ने कहा, सिविक सेंस का जनाजा निकल गया. कई लोगों ने कहा कि स्टेशनों पर हैंड ड्रायर जैसी जरूरी चीजें नहीं हैं, लेकिन थूकदान लगाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि प्रशासन को गंदी आदतों को बढ़ावा नहीं, बल्कि सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. जब थूकने पर जुर्माना है, तो ऐसे डिब्बे लगाने से लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं.
My Mumbai Metro
Now with dedicated Spitting Zones pic.twitter.com/o8l8sYcbAu
— Zoru Bhathena (@zoru75) September 27, 2026



















