लड़की ने किया जोरदार डांस Image Credit source: Instagram/manisha__singhh_
सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज तो रोजाना आते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो देखते ही दिल में बस जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक लड़की ने ‘मोरनी बनके’ गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया है कि लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. सबसे खास बात क्या है पता है? लड़की ने कोई वेस्टर्न आउटफिट नहीं, बल्कि पूरा देसी सूट पहना हुआ है और उसी में उसने जो एनर्जी दिखाई है, वो कमाल की है.
जैसे ही गाने का म्यूजिक शुरू होता है, लड़की पूरी तरह से उसी में खो जाती है. उसके स्टेप्स एकदम साफ, एनर्जी से भरपूर और बीट पर एकदम परफेक्ट बैठते हैं. ऐसा लगता ही नहीं कि वो बस कैमरे के सामने डांस कर रही है, बल्कि ऐसा फील होता है जैसे वो सच में इस गाने को जी रही हो. उसका देसी लुक इस पूरे वीडियो की जान है. सूट, खुली जुल्फें, हल्का सा मेकअप और उस पर उसके किलर एक्सप्रेशन्स, सब कुछ मिलकर वीडियो को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है. आजकल जहां हर कोई ग्लैमरस कपड़ों में डांस करता है, वहाँ इस लड़की का सूट में इतना कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश डांस करना लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है.
लोगों को पसंद आई परफॉर्मेंस
गाने की बात करें तो ‘मोरनी बनके’ खुद में ही एक ऐसा गाना है जो पैरों को थिरकने पर मजबूर कर दे. ऊपर से जब इस पर इतना शानदार डांस हो तो मजा दोगुना हो जाता है. लड़की का हर एक मूव, हाथों का इशारा, आंखों से किया गया एक्सप्रेसन, सब कुछ गाने की मस्ती को और बढ़ा देता है. वीडियो में एक चीज और नोटिस करने वाली है, वो है उसका कॉन्फिडेंस. जरा भी झिझक नहीं, जरा भी ओवरएक्टिंग नहीं. एकदम नेचुरल अंदाज में वो कैमरे के सामने परफॉर्म कर रही है. यही वजह है कि देखने वालों को भी वो वीडियो अपना सा लग रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: म्यूजिक बजते ही दादी ने दिखाया ऐसा जलवा, एक्सप्रेशन देखकर यूजर्स बोले- वाह! क्या एनर्जी है!
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई. कोई उसके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहा है, तो कोई उसके देसी स्वैग का फैन हो गया है. कई लोगों ने लिखा है कि सूट में इतना गजब का डांस आज तक नहीं देखा. तो कई यूजर्स कह रहे हैं कि इस लड़की ने साबित कर दिया कि डांस के लिए छोटे कपड़ों की जरूरत नहीं, टैलेंट होना चाहिए. सच कहें तो आज के टाइम में जहाँ सब कुछ मॉडर्न होता जा रहा है, वहाँ ऐसे देसी अंदाज वाले वीडियो दिल को सुकून देते हैं.
यहां देखिए वीडियो
