viral

स्कूल में बजा ‘लॉलीपॉप लागेलू’, फिर मास्साब ने छात्राओं संग लगाए ऐसे ठुमके कि वायरल हो गया Video!

स्कूल असेंबली में ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर मचा धमालImage Credit source: Instagram/@roshan_dance_temptat_

School Teacher Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता ही रहता है. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर यकीन मानिए आप भी अपनी हंसी और खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे. मामला एक स्कूल का है, जहां आमतौर पर कड़ा अनुशासन देखने को मिलता है, लेकिन यहां तो नजारा ही कुछ और था.

हुआ यूं कि स्कूल की असेंबली में अचानक भोजपुरी का सुपरहिट गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ बज उठा. फिर क्या था? गाने की धुन सुनते ही एक मास्साब के पैर थिरकने लगे. उन्होंने बिना किसी झिझक के पूरे स्वैग और एनर्जी के साथ छात्राओं के साथ डांस करना शुरू कर दिया.

जब मास्टर जी के साथ झूम उठा पूरा स्कूल

शुरुआत में तो वहां मौजूद सभी लोग मास्साब का यह रूप देखकर हैरान रह गए. लेकिन कुछ ही सेकंड में स्कूल की छात्राएं भी उनके साथ ताल से ताल मिलाने लगीं. मास्टर जी का जोश और उनके ठुमके इतने जबरदस्त थे कि वहां मौजूद बाकी टीचर्स भी खुद को रोक नहीं पाए.

देखते ही देखते स्टेज के पास दूसरे शिक्षक भी आ गए और गाने पर जमकर झूमने लगे. अपने कड़क और अनुशासित शिक्षकों को इस अंदाज में देखकर बच्चे भी खुशी से झूम उठे. कई छात्र इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे. इस दौरान पूरा स्कूल सीटियों, तालियों और ठहाकों से गूंज उठा.

लोग बोले ऐसे शिक्षक हों तो बच्चे रोज स्कूल जाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. अब तक इसे 45 लाख से ज्यादा व्यूज और 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार बातें लिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, पढ़ाई के साथ-साथ कभी-कभी ऐसा माहौल बच्चों के तनाव को कम करने के लिए बहुत जरूरी है. दूसरे ने कहा, अगर ऐसे मास्साब हों, तो कोई बच्चा कभी स्कूल बंक न करे. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, मास्टर जी की एनर्जी के आगे तो बड़े-बड़े डांसर भी फेल हैं भैया. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि स्कूल जैसी जगह में थोड़ी मर्यादा रखी जानी चाहिए थी. यह भी पढ़ें: बचपन का सपना पूरा होने पर फ्लाइट में रो पड़ा भारतीय बिजनेसमैन, वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts