बच्चे ने बैठाया ये जुगाड़Image Credit source: Instagram/tumara.abhay
स्कूल में सिर्फ किताबी पढ़ाई नहीं होती, बच्चों के लिए कई तरह के खेल और दूसरी एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं. इनका मकसद सिर्फ टाइमपास कराना नहीं होता, बल्कि इसके पीछे बड़ी वजह होती है – बच्चों के अंदर कॉन्फिडेंस लाना, उनका ध्यान एक जगह पर लगाना और बॉडी का बैलेंस बेहतर करना. सोशल मीडिया पर अभी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. इस वीडियो में एक स्कूल में हुई अनोखी रेस दिखाई दे रही है, जहां एक बच्चे ने अपने कमाल के बैलेंस से सबको चौंका दिया.
इस वीडियो में जो रेस हो रही है, उसे स्लो साइकिल रेस कहते हैं. नाम से ही समझ आ रहा होगा, ये नॉर्मल साइकिल रेस जैसी बिल्कुल नहीं है. नॉर्मल रेस में जो सबसे तेज भागकर पहले फिनिश लाइन पर पहुंचता है, वो जीतता है. लेकिन यहां कहानी पूरी उल्टी है. यहां जीतने के लिए तेज नहीं, बल्कि सबसे धीरे चलना पड़ता है. जो सबसे आखिर तक मैदान में टिका रहेगा, वही विनर बनेगा.
बंदे ने दिखाया जबरदस्त कंट्रोल
इस रेस का सबसे बड़ा रूल ये है कि साइकिल चलाते वक्त पैर जमीन पर बिल्कुल नहीं लगना चाहिए. अगर चलते-चलते किसी का पैर जमीन को टच हो गया तो समझो वो उसी पल गेम से बाहर. इसलिए सारे बच्चे बहुत ही संभल-संभल कर साइकिल चला रहे थे, ताकि उनका बैलेंस बना रहे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे अलग-अलग ट्रिक लगा रहे हैं स्पीड कम करने के लिए. कोई बार-बार ब्रेक दबा रहा है तो कोई साइकिल को थोड़ा सा आगे, फिर थोड़ा सा रोककर बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहा है.
सबका पूरा फोकस इसी बात पर है कि कैसे भी पैर नीचे ना लगे और साइकिल गिरे नहीं. ये नजारा देखने में ये काफी मजेदार लग रहा था, लेकिन इसी बीच एक लड़के ने जो किया, उसने पूरा गेम ही पलट दिया. जबकि बाकी सारे बच्चे धीरे-धीरे साइकिल चलाने की कोशिश में लगे थे, इस लड़के ने अपनी साइकिल को लगभग एक ही जगह पर रोक दिया और कमाल की बात ये कि साइकिल रुकी हुई होने के बाद भी वो गिरा नहीं.
उसके दोनों पैर पैडल पर ही जमे रहे और वो बिना हिले-डुले एक ही जगह पर खड़ा रहा. इतनी देर तक बिना पैर नीचे लगाए साइकिल को स्थिर रखना वाकई में आसान काम नहीं है, इसके लिए जबरदस्त कंट्रोल और प्रैक्टिस चाहिए. धीरे-धीरे बाकी बच्चों का बैलेंस बिगड़ने लगा. किसी का पैर जमीन पर लग गया, तो कोई अपनी साइकिल ही नहीं संभाल पाया. एक-एक करके सारे बच्चे रेस से बाहर होते चले गए. लेकिन वो लड़का वहीं, उसी पोजीशन में टिका रहा.
यह भी पढ़ें: Viral Video: घी के पराठे, मूंग दाल नमकीन और ढेर सारा प्यार, मां की इस पैकिंग ने जीता सबका दिल
आखिर में मैदान में वो अकेला ही बचा और उसे ही विजेता घोषित कर दिया गया. वहां मौजूद टीचर्स और दूसरे बच्चे भी उसकी इस ट्रिक को देखकर शोर मचाने लगे, तालियां बजाने लगे. बताया जा रहा है कि ये पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर @tumara.abhay नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया है. लोग कमेंट करके उस छात्र के बैलेंस, उसके पेशेंस और साइकिल पर कंट्रोल की खूब तारीफ कर रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो
