Crime

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे

बिजनेस घराने से आने वाले सिंगर का असली नाम राहुल यादव हैं, जो गुरुग्राम के फाजिलपुर झारसा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के टिकट पर गुरुग्राम से चुनाव लड़ा था। वो चुनाव हार गए थे।

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे
हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे
user

हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ है। खबर है कि गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर अज्ञात बदमाशों ने राहुल फाजिलपुरिया को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की है। हालांकि, राहत की बात है कि इस हमले में राहुल को गोली नहीं लगी है। वह बाल-बाल बच गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

राहुल फाजिलपुरिया गायक के साथ रैपर भी हैं। उन्हें हरियाणवी गानों के लिए ज्यादा जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी कई गाने गाए हैं। उन्हें बॉलीवुड में फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ के ‘लड़की ब्यूटीफुल’ गाने से पहचान मिली। इसके अलावा ‘लाला लोरी’, ’32 बोर’, ‘मिलियन डॉलर’, ‘टू मैनी गर्ल’ और ‘हरियाणा रोडवेज’ सहित कई फेमस गाने उन्होंने गाए हैं। 32 बोर गाने में उन्हें एल्विश यादव संग देखा गया था।

बता दें कि बिजनेस घराने से संबंध रखने वाले सिंगर का असली नान राहुल यादव हैं, जो गुरुग्राम के छोटे से गांव फाजिलपुर झारसा के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्होंने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के टिकट पर गुरुग्राम से चुनाव लड़ा था। हालांकि वो चुनाव हार गए थे।

फाजिलपुरिया लग्जरियस लाइफ पसंद करते हैं। वह भारत के साथ यूके और कनाडा में भी काफी फेमस हैं। वह स्पोर्ट्स कार के शौकीन हैं और उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। साल 2023 में नोएडा में हुए कोबरा कांड में एल्विश यादव के साथ राहुल फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया था। एल्विश के एक म्यूजिक वीडियो में दो सांपों को देखा गया था। हालांकि बाद में फाजिलपुरिया ने कहा था कि सांपों का इस्तेमाल सिर्फ म्यूजिक वीडियो के लिए किया गया था।


What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts