रक्षाबंधन का यह वायरल वीडियो रुला देगा!Image Credit source: Instagram/@deeva_2024
रक्षाबंधन का मतलब सिर्फ बाजार की चमक-धमक, महंगी राखियां और मिठाइयां नहीं हैं. इस पावन त्योहार का असली मतलब भाई-बहन का वो अटूट रिश्ता है, जो किसी भी मुश्किल से बड़ा होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे.
पैरों से भाई को बांधी राखी
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची नजर आ रही है, जिसके हाथ नहीं हैं. लेकिन उसके हौसले और प्यार के आगे दुनिया की हर रुकावट छोटी पड़ जाती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह मासूम बच्ची सीढ़ियों के पास बैठी है और अपने भाई को राखी बांधने की तैयारी कर रही है. हाथ न होने पर भी उसने हिम्मत नहीं हारी. बच्ची ने अपने पैरों की उंगलियों से ही भाई को बड़े प्यार से तिलक लगाया. इसके बाद पैरों से ही भाई की कलाई पर राखी बांधी. अंत में उसने अपने पैरों से ही भाई को मिठाई भी खिलाई.
इस दृश्य को जो भी देख रहा है, उसका दिल बैठ सा गया है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @deeva_2024 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 30 लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची के जज्बे को सलाम कर रहे हैं और उसके लिए दुआएं मांग रहे हैं.
कौन है यह जांबाज बच्ची?
इस प्यारी सी बच्ची का नाम दिवा चौधरी है, जिन्हें प्यार से सब ‘डुग्गू’ बुलाते हैं. दिवा जन्म से ही दिव्यांग हैं और उनके दोनों हाथ नहीं हैं. लेकिन उन्होंने कभी अपनी इस कमजोरी को अपनी लाचारी नहीं बनने दिया.आज दिवा इंटरनेट पर ‘आर्मलेस फाइटर’ के नाम से मशहूर एक लोकप्रिय सोशल मीडिया क्रिएटर हैं. यह भी पढ़ें:Rakshabandhan Viral Video: बच्ची ने बांधी राखी, बेसहारा भाई ने तोहफे में दी लाठी, दिल छू लेगा वीडियो
यहां देखिए वायरल वीडियो
