viral

₹3.25 लाख महीना खर्च! आयरलैंड में रह रहे भारतीय कपल का वायरल बजट, जानिए कहां उड़ रहे हैं सबसे ज्यादा पैसे

जानिए कैसे हर महीने 3.25 लाख उड़ा रहा है ये भारतीय कपल! (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Image Credit source: Meta AI

आयरलैंड के डबलिन शहर में मास्टर्स कर रहे एक भारतीय कपल सायली और वैभव का महीने का खर्च इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. यूरोप के सबसे महंगे शहरों में गिने जाने वाले डबलिन में यह कपल हर महीने करीब 3.25 लाख रुपए खर्च कर रहा है. विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले हर स्टूडेंट के मन में यह सवाल जरूर रहता है कि वहां रहने का असल खर्च कितना आता है. आइए इस वायरल बजट के जरिए जानते हैं कि इनका पैसा कहां-कहां खर्च हो रहा है.

सबसे बड़ा खर्च किराए पर

डबलिन में रहना वाकई बहुत महंगा है. इस कपल के बजट का सबसे बड़ा हिस्सा किराए में जाता है. वे एक 2BHK फ्लैट में शेयरिंग पर रहते हैं. पूरे फ्लैट का कुल किराया €2,800 (करीब 3 लाख रुपए) है, जिसमें से ये दोनों आधा यानी करीब 1.5 लाख रुपए देते हैं. इसके अलावा बिजली, पानी और वाई-फाई के बिल में लगभग 27,000 रुपए हर महीने अलग से खर्च होते हैं.

ग्रॉसरी और सफर का खर्च

बचत के लिए यह कपल बाहर खाने के बजाय घर का खाना ही पसंद करता है. भारतीय मसालों और ग्रॉसरी पर इनका महीने का खर्च लगभग 33,000 रुपए है. वहीं, स्टूडेंट लीप कार्ड और कम किराए की वजह से इनका ट्रैवल खर्च काफी कम यानी सिर्फ 11,000 रुपए है.

लाइफस्टाइल और शौक

इस कपल के खर्च का एक बड़ा हिस्सा उनके शौक और लाइफस्टाइल पर भी जाता है. मेकअप और स्किनकेयर पर ये हर महीने करीब 54,000 रुपए खर्च करते हैं. डेट नाइट, दोस्तों के साथ पार्टी और फूड ऑर्डर करने में लगभग 43,000 रुपए लग जाते हैं. वहीं, नेटफ्लिक्स, प्राइम और स्पॉटिफाई जैसी सेवाओं पर हर महीने करीब 11,000 रुपए खर्च होते हैं.

माता-पिता से नहीं लेते पैसे!

सोशल मीडिया पर इस बजट को देखने के बाद लोगों के मन में यह सवाल आया कि वे इतने पैसे कहां से लाते हैं? इस पर कपल ने साफ किया कि वे अपने माता-पिता पर बिल्कुल निर्भर नहीं हैं. वे आयरलैंड में खुद पार्ट टाइम और फुल टाइम काम करके अपनी पढ़ाई और खर्चों का पूरा प्रबंध कर रहे हैं.

डबलिन में एक स्टूडेंट का औसत खर्च करीब 1,500 यूरो प्रति व्यक्ति आता है. दो लोग होने की वजह से इनका कुल खर्च 3,000 यूरो है और खास बात यह है कि इतनी महंगी जगह रहने के बाद भी वे अपनी कमाई से कुछ न कुछ बचत कर ही लेते हैं.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts