40 फीट ऊंचे पुल से कूदकर डिलीवरी बॉय ने बचाई महिला की जान, बना रियल लाइफ हीरो; देखें वीडियो

डिलीवरी बॉय पेंग किंगलिन की हर कोई जमकर कर रहा तारीफImage Credit source: Instagram/@goodnews_movement

क्या आपने कभी किसी ऐसे हीरो के बारे में सुना है जो पिज्जा या पार्सल डिलीवर करते-करते किसी की जिंदगी बचा ले? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और इस शख्स की दरियादिली की तारीफ भी कर रहा है. पूर्वी चीन में एक डिलीवरी बॉय ने अपनी जान की परवाह न करते हुए 40 फीट ऊंचे पुल से छलांग लगा दी और उफनती नदी में डूब रही एक महिला की जान बचा ली.

काम के दौरान आया वो खौफनाक पल

31 साल के पेंग किंगलिन (Peng Qinglin) हमेशा की तरह एक ग्राहक को उसका ऑर्डर डिलीवर करने जा रहे थे. रास्ते में पूर्वी चीन की कियानटांग नदी के पास उन्होंने कुछ ऐसा देखा, जिसने उनके रोंगटे खड़े कर दिए. नदी के तेज बहाव में एक महिला डूब रही थी और अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी.

बिना एक पल गंवाए, पेंग ने अपनी डिलीवरी रोकी और सीधे 40 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग पर चढ़ गए. उन्होंने बिना किसी झिझक के सीधे उफनती नदी में छलांग लगा दी. पेंग तैरकर महिला तक पहुंचे और उसे सुरक्षित रूप से पास की एक सीढ़ी के पास ले गए, जहां दोनों ने बचाव दल का इंतजार किया. कुछ ही मिनटों में पुलिस और रेस्क्यू टीम वहां पहुंच गई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

असली हीरो को मिला सम्मान और बड़ा इनाम

इस साहसी कदम के बाद पेंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं रहे. उनकी बहादुरी के लिए कई स्तरों पर उन्हें सम्मानित किया गया. हांग्जो पुलिस ने पेंग को नेक इंसान का खिताब दिया और उन्हें 30,000 युआन (यानी 4.23 लाख रुपए से अधिक) का नकद इनाम दिया. पेंग के एम्प्लॉयर ने उनकी जांबाज बहादुरी से खुश होकर उन्हें 50,000 युआन (यानी 7 लाख रुपए से अधिक) का इनाम दिया और साथ ही उन्हें मुफ्त में कॉलेज की पढ़ाई करने का शानदार मौका भी दिया.

चुकानी पड़ी जान बचाने की कीमत

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इंस्टाग्राम पर @goodnews_movement पेज द्वारा शेयर किए जाने के बाद इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई. इस वीडियो को अब तक 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. हालांकि, इस बहादुरी की एक बड़ी कीमत भी पेंग को चुकानी पड़ी. 40 फीट की ऊंचाई से पानी में कूदने के कारण पेंग की रीढ़ की हड्डी में कम्प्रेशन फ्रैक्चर हो गया. राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के मुताबिक वे बिना किसी सर्जरी के पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस दरियादिली को सलाम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि असली हीरो वही हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: दर्द से कराहता रहा, फिर भी पहुंचाया खाना, मजबूर पिता की कहानी सुनकर छलक पड़े आंसू

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version