Gen-Z वाले डायलॉग पर छिड़ी नई बहसImage Credit source: X/@BundelKhandee
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला सुरक्षाकर्मियों से बहस करती दिख रही है. शुरू में दावा किया गया कि ये वीडियो कश्मीर का है, जहां रास्ता बंद करने को लेकर महिला ने हंगामा किया. कहा गया कि ट्रैवल रिस्ट्रिक्शन की वजह से महिला और कई टूरिस्ट घंटों तक एक ही जगह पर फंसे रहे और 5 घंटे के इंतजार के बाद आखिरकार महिला का गुस्सा फूट पड़ा, लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई पता लगी तो कहानी थोड़ी अलग निकली.
जांच में पता चला है कि ये वीडियो कश्मीर का है ही नहीं. ये वीडियो लद्दाख के मिनीमार्ग चेकपोस्ट का है और जुलाई महीने में शूट किया गया था, जो अब जाकर वायरल हो रहा है. दरअसल द्रास के पास जो मिनीमार्ग चेकपोस्ट है, वो जोजिला पास के बिल्कुल करीब पड़ता है. ये काफी सेंसिटिव इलाका है. यहाँ मौसम खराब होने, सिक्योरिटी या आर्मी मूवमेंट की वजह से कई बार टूरिस्ट्स की गाड़ियों को कुछ देर के लिए रोक दिया जाता है. उस दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ था. टूरिस्ट्स को काफी देर तक वहीं रोक दिया गया था, जिससे वो महिला काफी नाराज हो गई और सुरक्षाकर्मियों से उलझ गई.
‘We are Gen-Z’ वाले डायलॉग ने पकड़ा तूल
वीडियो में जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वो था महिला का एक डायलॉग. महिला फोन पर वीडियो बनाते हुए कहती है – “हम Gen-Z हैं और ये बकवास हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.” इतना ही नहीं, वो वहाँ मौजूद बाकी टूरिस्ट्स से भी कहती नजर आती है कि आप लोग भी बोलो, चुप क्यों हो. उसका ये अंदाज देखते ही देखते इंटरनेट पर मीम बन गया.
कुछ लोग महिला के गुस्से को सही बता रहे हैं कि घंटों तक फंसे रहने पर कोई भी परेशान हो जाएगा, तो कुछ लोगों का कहना है कि अपनी परेशानी बताना एक बात है, लेकिन हर बात पर ‘Gen-Z’ कार्ड खेलना सही नहीं है. इससे पूरी जेनरेशन की इमेज खराब होती है. ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी इस पर बोलना पड़ा.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रैफिक, एक्स्ट्रा काम और थकान भारतीय महिला ने बताया क्यों विदेश में बसना पसंद करते हैं लोग
उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अब ये ‘We are Gen-Z’ वाला डायलॉग बिल्कुल नया ‘तुम जानते नहीं मेरे पापा कौन हैं’ जैसा हो गया है. अगर छोटी-छोटी बातों पर इसे धमकी की तरह इस्तेमाल किया जाएगा, तो लोगों के मन में Gen-Z के लिए जो सिंपैथी है, वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी.
कुल मिलाकर देखा जाए तो ये मामला सिर्फ एक ट्रैफिक रोकने का नहीं है. ये दिखाता है कि पहाड़ी और सेंसिटिव इलाकों में सिक्योरिटी कारणों से कई बार पाबंदियां लगानी पड़ती हैं, जो टूरिस्ट्स के लिए परेशानी बन जाती हैं. वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया के जमाने में गुस्सा जाहिर करने का तरीका भी अब बदल गया है, जहाँ एक लाइन ही पूरे मुद्दे से ज्यादा बड़ी बन जाती है.
यहां देखिए वीडियो
Part – 1 pic.twitter.com/su6mtY4rIt
— Mr BundelKhandi (@BundelKhandee) August 19, 2026
