50 डोसे के नाम पर हुआ मजेदार खेलImage Credit source: Instagram/@kingharryop
इंटरनेट पर आए दिन अजीबोगरीब फूड चैलेंज वायरल होते रहते हैं. कभी कोई 10 मिनट में 20 बर्गर खाने का दावा करता है, तो कभी विशालकाय पराठे की चुनौती दी जाती है. लेकिन इस बार मशहूर डिजिटल क्रिएटर हर्ष भोइर ने एक ऐसा ’50 डोसा चैलेंज’ (50 Dosa Challenge) किया है, जिसे देखकर पहली बार में तो किसी के भी होश उड़ जाएं. अगर आप सोच रहे हैं कि कोई अकेला इंसान 50 डोसे कैसे खा सकता है, तो ठहरिए. इस वीडियो के पीछे एक ऐसा कॉमेडी ट्विस्ट छिपा है, जिसे देखकर आप भी अपना माथा पीट लेंगे.
बड़े डोसे का दावा और मिनी डोसे का तड़का
अपने वायरल फूड चैलेंज के लिए पहचाने जाने वाले हर्ष भोइर ने इस वीडियो की शुरुआत काफी संजीदा अंदाज में की. शुरुआत में वह एक प्लेट में बड़े-बड़े डोसा रैप दिखाते हैं, जिससे देखने वालों को लगता है कि सच में कोई बड़ा मुकाबला होने वाला है. लेकिन जैसे ही कैमरा अगली 50 प्लेटों पर जाता है, पूरा माजरा ही बदल जाता है. 50 प्लेटों में बड़े-बड़े डोसे के बजाय पूड़ी से भी छोटे आकार के नन्हे-मुन्ने डोसे, थोड़ा सा आलू मसाला और चटनी रखी नजर आती है. हर्ष का यह मजाकिया अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया.
‘डोसा पगलू’ से लेकर ‘अंतरराष्ट्रीय चैलेंज’ तक, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
हर्ष भोइर का यह मजेदार फ़ूड चैलेंज सामने आते ही नेटिजन्स ने इस पर चुटकुलों की बौछार कर दी. इस वायरल हो रहे वीडियो पर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy India ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया- डोसा पगलू.
वहीं एक यूजर ने लिखा, मैं तो पूरा वीडियो यही देखने में लगा था कि आखिर डोसा रखा कहां है. दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ये तो भैया अंतरराष्ट्रीय स्तर का चैलेंज निकल गया. एक अन्य कमेंट में लिखा था, चाहे आकार छोटा हो या बड़ा, डोसा तो आखिर डोसा ही होता है ना. कुल मिलाकर हर्ष का यह फनी अंदाज लोगों को खूब भा रहा है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
