International
oi-Siddharth Purohit
Australia:
मेलबर्न
के
रोविल
इलाके
में
स्थित
ऑस्ट्रेलियन
इंडियन
कम्युनिटी
सेंटर
से
महात्मा
गांधी
की
कांस्य
प्रतिमा
चोरी
हो
गई
है।
यह
प्रतिमा
भारतीय
सांस्कृतिक
संबंध
परिषद
(ICCR)
की
ओर
से
भेंट
की
गई
थी
और
ऑस्ट्रेलिया
में
रह
रहे
भारतीय
समुदाय
के
लिए
सांस्कृतिक
और
ऐतिहासिक
पहचान
का
प्रतीक
मानी
जाती
थी।
इस
घटना
के
बाद
भारतीय
समुदाय
में
गहरी
चिंता
और
नाराज़गी
देखी
जा
रही
है।
एंगल
ग्राइंडर
से
काटी
गई
426
किलो
की
प्रतिमा
ऑस्ट्रेलिया
टुडे
की
रिपोर्ट
के
मुताबिक,
यह
चोरी
सोमवार
रात
करीब
12:50
बजे
हुई।
पुलिस
के
मुताबिक,
तीन
अज्ञात
हमलावर
मौके
पर
पहुंचे
और
एंगल
ग्राइंडर
की
मदद
से
426
किलोग्राम
वजनी
कांस्य
प्रतिमा
को
उसके
आधार
से
काट
दिया।
सामने
आई
तस्वीरों
में
साफ
दिख
रहा
है
कि
प्रतिमा
को
टखनों
के
पास
से
काटा
गया,
जबकि
उसके
पैर
वहीं
रह
गए।

पुलिस
ने
जांच
शुरू
की
इस
मामले
की
जांच
विक्टोरिया
पुलिस
की
नॉक्स
क्राइम
इन्वेस्टिगेशन
यूनिट
कर
रही
है।
पुलिस
ने
आसपास
के
स्क्रैप
मेटल
डीलरों
को
अलर्ट
कर
दिया
है
और
कहा
है
कि
अगर
कोई
व्यक्ति
इस
कांस्य
प्रतिमा
को
बेचने
की
कोशिश
करता
है,
तो
तुरंत
इसकी
सूचना
दी
जाए।
पुलिस
इस
एंगल
से
भी
जांच
कर
रही
है
कि
चोरी
का
मकसद
धातु
बेचकर
पैसा
कमाना
था
या
इसके
पीछे
कोई
और
साजिश
है।
हे…राम!!!
Bronze statue of Mahatma Gandhi has been stolen from the Australian Indian Community Centre in Rowville, Melbourne. Gifted by ICCR (New Delhi) and unveiled on 12 Nov 2021 by former PM Scott Morrison, the statue held deep cultural significance. pic.twitter.com/B4mPgQ2ljH
— Siddharth Purohit (@sidpvishnu) February 3, 2026 “>
सीसीटीवी
में
कैद
हुई
वारदात
ऑस्ट्रेलियन
इंडियन
कम्युनिटी
चैरिटेबल
ट्रस्ट
के
समिति
सदस्य
संतोष
कुमार
ने
इंडियन
लिंक
से
करते
हुए
कहा-
“हमें
बहुत
दुख
है
कि
एक
राष्ट्रीय
नेता
की
मूर्ति
चोरी
हो
गई
है।
एक
सफेद
वैन
में
नकाबपोश
लोग
आए
थे।
सभी
जानकारी
पुलिस
को
दे
दी
गई
है।”
उन्होंने
यह
भी
पुष्टि
की
कि
पूरी
घटना
सीसीटीवी
कैमरे
में
रिकॉर्ड
हुई
है
और
अगले
दिन
पुलिस
को
इसकी
जानकारी
दे
दी
गई
थी।
विदेश
मंत्रालय
ने
जताई
नाराजगी
विदेश
मंत्रालय
के
प्रवक्ता
रणधीर
जायसवाल
ने
कहा-
“हम
मेलबर्न
के
रोविल
स्थित
ऑस्ट्रेलियन
इंडियन
कम्युनिटी
सेंटर
में
महात्मा
गांधी
की
प्रतिमा
के
साथ
की
गई
तोड़फोड़
और
अज्ञात
लोगों
द्वारा
उसे
हटाए
जाने
की
कड़ी
निंदा
करते
हैं।
हमने
इस
मामले
को
ऑस्ट्रेलियाई
अधिकारियों
के
समक्ष
सख्ती
से
उठाया
है
और
उनसे
आग्रह
किया
है
कि
वे
लापता
प्रतिमा
को
शीघ्र
बरामद
करने
और
दोषियों
को
जवाबदेह
ठहराने
के
लिए
तत्काल
कार्रवाई
करें।”
2021
में
हुआ
था
लोकार्पण,
24
घंटे
में
ही
हुई
थी
तोड़फोड़
यह
प्रतिमा
12
नवंबर
2021
को
ऑस्ट्रेलिया
के
तत्कालीन
प्रधानमंत्री
स्कॉट
मॉरिसन
द्वारा
लोकार्पित
की
गई
थी।
हैरानी
की
बात
यह
है
कि
उद्घाटन
के
सिर्फ
24
घंटे
के
भीतर
ही
अज्ञात
लोगों
ने
इस
प्रतिमा
के
साथ
पहली
बार
तोड़फोड़
की
थी।
अब,
कुछ
साल
बाद,
यह
प्रतिमा
पूरी
तरह
चोरी
हो
जाना
चिंता
को
और
बढ़ाता
है।
भारत-विरोधी
घटनाओं
के
बीच
हुई
चोरी
यह
घटना
ऐसे
समय
पर
सामने
आई
है
जब
ऑस्ट्रेलिया
में
भारत-विरोधी
गतिविधियों
में
बढ़ोतरी
देखी
जा
रही
है।
इन
घटनाओं
का
संबंध
खालिस्तान-समर्थक
चरमपंथियों
से
जोड़ा
जा
रहा
है,
जो
पहले
भी
भारतीय
दूतावासों
और
पूजा
स्थलों
को
निशाना
बना
चुके
हैं।
जुलाई
2025
में
मंदिर
पर
भी
हुआ
था
हमला
इससे
पहले
जुलाई
2025
में
मेलबर्न
के
बोरोनिया
इलाके
में
स्थित
श्री
स्वामीनारायण
मंदिर
में
नस्लवादी
भित्तिचित्र
बनाए
गए
थे,
जिससे
भारतीय
समुदाय
में
भारी
आक्रोश
फैल
गया
था।
यही
नहीं,
पास
के
दो
एशियाई
स्वामित्व
वाले
रेस्तरां
पर
भी
ऐसे
ही
आपत्तिजनक
शब्द
लिखे
गए
थे,
जो
इस
बढ़ती
नफरत
की
प्रवृत्ति
को
दिखाते
हैं।
खबर
पर
आपकी
क्या
राय
है,
हमें
कमेंट
में
बताएं।

Pak vs Aus 3rd T20: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 आज, इतने बजे होगा शुरू, फ्री देख सकेंगे लाइव

Australian Open 2026: कार्लोस अल्काराज़ ने रचा इतिहास, जोकोविच को हरा तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

Gold Rate Today Budget 2026: बजट के दिन सोना धड़ाम! 9000 हुआ सस्ता, 10 ग्राम का रेट देख उड़ जाएंगे होश

Budget 2026 Big Announcements: बजट के 10 बड़े ऐलान, TAX से इलाज तक,रेल से पढ़ाई तक, आम आदमी को आखिर क्या मिला?

Budget 2026 Kya Sasta Kya Mehnga: बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या मंहगा? रसोई से इलाज तक, हर चीज का हिसाब जानिए

Budget 2026 Electronics: आधी कीमत पर मिलेंगे TV, फ्रिज और AC? वित्त मंत्री के ऐलान से कांप उठी विदेशी कंपनियां

Budget 2026 Income Tax Kya Badla: 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स कानून, स्लैब्स में क्या बदला-राहत?-LIST

Uttar Pradesh Gold Rate Budget 2026: UP में क्या सस्ता हो गया सोना? लखनऊ समेत 10 शहरों में 24K का भाव क्या?

Gold Silver Budget 2026:बजट के बाद सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? कस्टम ड्यूटी घटी? खरीदारों के लिए बड़ा अपडेट

Budget 2026: कौन हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी? PM मोदी के करीबी से हुई है शादी

‘Room में ले गया और फिर’, 36 साल की ऐश्वर्या राजेश का छलका दर्द, फोटोग्राफर ने भाई के सामने कर डाली ऐसी हरकत

Silver Rate Today Budget 2026: बजट वाले दिन चांदी में भूचाल, ₹17,000 की गिरावट, 1Kg का रेट जान रह जाएंगे हैरान

Railway Budget 2026: इन 7 शहरों को जोड़ेगी बुलेट ट्रेन, क्या लिस्ट में है आपका शहर?

Budget 2026 for Bihar: बजट में बिहार की बल्ले-बल्ले! ये 4 बड़े ऐलान बदल देंगे राज्य की किस्मत

Nirmala Sitharaman Saree Budget 2026: कितनी कीमत की साड़ी पहन वित्त मंत्री ने पेश किया बजट? 9 साल का पूरा लेखा

























