DJ पर बजा ‘टिंकू जिया’, ना दोस्त ना रिश्तेदार… अकेले घोड़ी चढ़कर दुल्हनिया लेने निकला दूल्हा

बिन बाराती दूल्हा.

Indore Viral Marriage Video: मध्य प्रदेश की मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर से शादी-ब्याह से जुड़ा एक अनूठा और मजेदार नजारा सामने आया है. यहां राजमोहल्ला इलाके में बारिश के बीच निकली एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. आम तौर पर शादियों में गाजे-बाजे और भीड़-भाड़ का माहौल रहता है, लेकिन इस बारात में दूल्हे के अलावा गिने-चुने चार लोग ही नजर आए. वो भी घोड़ी और डीजे वाले.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंदौर के राजमोहल्ला चौराहे के पास का है, जहां से बारात मालगंज की तरफ आगे बढ़ रही थी. मूसलाधार बारिश के बीच निकल रही इस बारात में दूल्हे के साथ कुल जमा चार लोग ही दिखे. इनमें दो ढोलक बजाने वाले, एक घोड़ी का संचालक और चौथा व्यक्ति दूल्हे को भीगने से बचाने के लिए सिर पर छाता ताने चल रहा था. अमूमन शादियों में नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन इस बारात में दूर-दूर तक कोई भी रिश्तेदार या दोस्त नजर नहीं आया.

डीजे पर बज रहा था ‘टिंकू जिया’, छाते के साए में निकला दूल्हा

वीडियो में दिख रहा नजारा बेहद दिलचस्प और मजेदार है. बारात के आगे चल रही डीजे की गाड़ी पर बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘पल-पल ना माने टिंकू जिया…’ तेज आवाज में बज रहा था. डीजे की धुन और ढोलक की थाप के बीच दूल्हा आराम से घोड़ी पर सवार होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा था, जबकि न तो कोई नाचने वाला था और न ही शोर मचाने वाला.

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप में बोल्ड हुए क्रिकेटर! डेटिंग ऐप पर मिली युवती ने बिना कपड़ों के किया वीडियो कॉल, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे लाखों रुपये

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, चर्चाओं का बाजार गर्म

यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. हालांकि यह वीडियो किस तारीख का है और यह अनोखी बारात किस दूल्हे की थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि या जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. यूजर्स इस वीडियो को देखकर चुटकियां ले रहे हैं. कोई इसे ‘बजट फ्रेंडली मैरिज’ बता रहा है, तो कोई बारिश के बीच दूल्हे के कमिटमेंट की तारीफ कर रहा है.

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं.

प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है.

फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं.

इसके अलावा एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.

Read More

Exit mobile version