OMG! न नौकरी मिली, न इंटरव्यू कॉल, 500 एप्लाई करने के बाद रेडिट पर छलका इंजीनियर का दर्द

छलका इंजीनियर का दर्दImage Credit source: Getty Images

कॉलेज खत्म होने के बाद पहली नौकरी की तलाश हर यूथ के लिए एक बड़ा पड़ाव होती है. पढ़ाई पूरी करने के बाद हर किसी को उम्मीद रहती है कि अब मेहनत का फल मिलेगा और करियर की शुरुआत होगी. लेकिन कई बार हकीकत उम्मीदों से बिल्कुल अलग निकलती है. अच्छी डिग्री होने के बावजूद जब महीनों तक इंटरव्यू का एक भी कॉल नहीं आता, तो मन टूटना स्वाभाविक है. ऐसा ही एक्सपीरियंस बेंगलुरु के एक नए इंजीनियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया है. उनकी पोस्ट ने हजारों लोगों का ध्यान खींचा क्योंकि आज के समय में बहुत से फ्रेशर्स इसी तरह की परेशानी से गुजर रहे हैं.

बंदे ने बताया कि उसने हाल ही में बीटेक की पढ़ाई पूरी की है और वह 2026 बैच का छात्र है. डिग्री मिलने के बाद उसने बिना समय गंवाए नौकरी ढूंढना शुरू कर दिया. पिछले एक महीने से वह लगातार अलग-अलग कंपनियों में आवेदन कर रहा है. उसे उम्मीद थी कि इतनी कोशिशों के बाद कम से कम कुछ इंटरव्यू कॉल तो आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि सिर्फ एक महीने के अंदर उसने करीब 500 जगह नौकरी के लिए आवेदन किया. उसने सिर्फ एक वेबसाइट पर भरोसा नहीं किया, बल्कि लिंक्डइन, कंपनी के ऑफिशियल करियर पेज और कई दूसरे जॉब पोर्टल्स के जरिए भी एप्लीकेशन भेजे. बावजूद इसके उसे एक भी इंटरव्यू का मौका नहीं मिला.

नहीं मिला कोई रिएक्शन

सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि कई कंपनियों की तरफ से कोई जवाब तक नहीं आया. एप्लीकेशन भेजने के बाद न तो इंटरव्यू की सूचना मिली और न ही यह बताया गया कि एप्लीकेशन क्यों स्वीकार नहीं किया गया. लगातार इंतजार करने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती, तो किसी भी फ्रेशर का आत्मविश्वास डगमगा सकता है. बंदे ने अपनी पोस्ट में यह भी साफ किया कि फिलहाल उसकी प्राथमिकता बड़ी सैलरी कमाना नहीं है. उसका कहना है कि उसे सिर्फ एक मौका चाहिए, जहां वह काम सीख सके और इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस हासिल कर सके. उसके मुताबिक, शुरुआत में अनुभव सबसे ज्यादा जरूरी होता है. इसलिए वह टेक्नोलॉजी से जुड़े लगभग हर तरह के रोल के लिए तैयार है.

उसने लिखा कि अब उसे समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या किया जाए. हर दिन आवेदन भेजने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकल रहा है. इसी वजह से उसने रेडिट पर अपनी बात लिखी, ताकि शायद कोई उसे सही सलाह दे सके या अपने एक्सपीरियंस शेयर कर सके.

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, कई लोगों ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. बड़ी संख्या में यूजर्स ने बताया कि वे भी इसी तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं. कुछ लोगों ने कहा कि आजकल नौकरी पाना पहले की तुलना में काफी मुश्किल हो गया है, खासकर फ्रेशर्स के लिए.

यह भी पढ़ें: Viral: सड़क पर जलभराव देखते ही शख्स ने किया ऐसा कारनामा, वीडियो देखकर छूट गई लोगों की हंसी

एक यूजर ने लिखा कि उसके पास इंटरव्यू कॉल तो आते हैं, लेकिन हर बार आखिरी चरण में जाकर चयन नहीं हो पाता. बार-बार रिजेक्ट होने से उसका भी आत्मविश्वास कम होता जा रहा है. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि सबसे ज्यादा निराशा तब होती है जब कंपनियां रिजेक्ट करने के बाद कोई जानकारी तक नहीं देतीं. उम्मीदवार को यह भी पता नहीं चल पाता कि आखिर कमी कहां रह गई.

यहां देखिए पोस्ट

I applied to 500+ jobs in the last month and got 0 interviews. Im genuinely in disbelief atp.
by
u/Dangerous-Rip440 in
IndiaJobsOpenings

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More

Exit mobile version