viral

Viral: इंटरनेट पर छाया नन्हा हाथी, तरबूज मांगते हुए वीडियो हुआ वायरल

नन्हे हाथी ने जीता दिलImage Credit source: X/@AMAZlNGNATURE

इंटरनेट पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी बड़े ही क्यूट अंदाज में एक महिला से तरबूज के टुकड़े मांगता हुआ दिख रहा है. ‘नेचर इज अमेजिंग’ अकाउंट द्वारा सोशल साइट X (पहले ट्विटर) पर शेयर की गई यह क्लिप अब तक 3 करोड़ से अधिक बार देखी जा चुकी है, और लगातार वायरल हो रही है.

वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत सड़क पर चल रहे एक वयस्क और नन्हे हाथी से होती है. जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं तभी नन्हे हाथी की नजर सड़क किनारे तरबूज के टुकड़ों से भरी प्लेट लिए खड़ी एक महिला पर पड़ती है. फिर क्या था. नन्हा हाथी सीधा महिला के पास जाता है, रसीले तरबूज के टुकड़ों को देखने लगता है.

वीडियो में आप देखेंगे कि महिला भी बिना कुछ सोचे नन्हे हाथी को तरबूज के टुकड़े दे देती है, और वह खुश होकर उसे चबाना शुरू कर देता है. कुछ ही सेकंड के बाद बड़ा हाथी भी वहां आ जाता है, और फिर दोनों साथ में तरबूज को एन्जॉय करते हैं. ये भी देखें: Viral Video: ‘रावण’ को किसने मारा? बच्चे का जवाब सुन लोटपोट हो गई पब्लिक

यहां देखिए वीडियो, इंटरनेट पर छाया ये नन्हा हाथी

नन्हे हाथी का यह वीडियो नेटिजन्स का दिल जीत रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया, इसने मेरा दिन बना दिया. दूसरे यूजर ने कहा, ये वीडियो नेपाल के चितवन नेशनल पार्क के आसपास का है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इसे देखकर मुझे भी तरबूज खाने की तलब होने लगी. ये भी देखें: Viral Video: जयमाला के बाद दूल्हे ने की ऐसी हरकत, देख दुल्हन की भी छूट गई हंसी



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts