viral

Viral: बीच हाईवे बुंदेलखंडी गाने पर यूं बंदूक लहराते हुए महिला ने किया डांस, देखें वीडियो

शालिनी पांडे नाम की यह महिला कानपुर की रहने वाली हैImage Credit source: Instagram/@salinipanday60

रील बनाने का चस्का सिर्फ युवाओं तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि अब अधेड़ उम्र के लोग भी लाइक्स, व्यूज और कमेंट्स पाने के चक्कर में हदें लांघ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो खूब छाया हुआ है, जिसमें एक महिला सरेआम बंदूक लहराकर डांस करती हुई नजर आ रही है. यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की बताई जा रही है, जहां हाईवे पर हथियार का प्रदर्शन करने वाली इस महिला के खिलाफ नेटिजन्स सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

महिला की पहचान शालिनी पांडे के रूप में हुई है, जो @salinipanday60 हैंडल से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती हैं. उन्हें 60 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. महिला ने अपने वीडियो में खुद दावा किया है कि यह रील कानपुर-दिल्ली हाईवे पर कहीं शूट की गई है.

यहां देखिए वीडियो

एक्स हैंडल @MishraRahul_UP से यह वीडियो शेयर कर यूजर ने यूपी पुलिस और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वायरल हो रहे वीडियो में हरे रंग की साड़ी में महिला को एक हाईवे के बीचों-बीच एक बुंदेलखंडी गाने पर बंदूक लहराते हुए और डांस करते हुए देखा जा सकता है.

यूपी पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. एक्स पोस्ट के जवाब में यूपी पुलिस ने बताया कि महिला कानपुर की रहने वाली है, जिसने कानपुर नगर जिला क्षेत्र में यह वीडियो बनाया है. इस संबंध में कानपुर नगर पुलिस को सूचित कर दिया गया है.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts