viral

Viral: मिथुन दा के ‘जूली-जूली’ गाने को आंटी ने ऐसे गाया कि लोग रोक नहीं पाए हंसी, देखें वीडियो

हल्द्वानी की आंटी ने मचाया धमालImage Credit source: Instagram/@rekha._.paneru

क्या आपको मिथुन चक्रवर्ती और मंदाकिनी पर फिल्माया सुपरहिट गाना ‘जूली-जूली’ याद है? अब इसी गाने के एक मजेदार वर्जन ने इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया हुआ है. उत्तराखंड के हल्द्वानी की एक आंटी ने मिथुन दा के इस गाने को ऐसा देसी ट्विस्ट दिया है कि पूछिए ही मत, सुनकर पब्लिक झूम उठी है. ‘जूली-जूली’ के ‘आलू-मूली’ वर्जन को सोशल मीडिया यूजर्स खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

6 जुलाई को @rekha._.paneru इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. खबर लिखे जाने तक महिला के वीडियो को 10.3 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और साढ़े 9 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

‘जूली-जूली’ बन गया ‘आलू-मूली’

वायरल हो रहे वीडियो में आंटी को ‘जूली-जूली’ गाने के बोल को बदल कर गाते हुए सुना जा सकता है. वह असल गाने के अंदाज में अपना गाना गुनगुनाते हुए कहती हैं, हमको मोमो नहीं मांगता, हमको चाउमीन नहीं मांगता, हमको पिज्जा और बर्गर नहीं मांगता…’

इसके बाद वह पूछती हैं, तो क्या मांगता? फिर मजेदार जवाब आता है, मूली मूली…आज बनाएंगे आलू-मूली, शाम को खाएंगे आलू-मूली. महिला ने यह जोरदार रीमिक्स ओरिजिनल गाने के ट्यून के साथ कुछ इस तरह से मैच किया है कि सुनकर यकीन मानिए आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.

इंटरनेट पर धूम मचा रहा ये वीडियो

लोगों ने ‘यो यो आंटी सिंह’ दिया नाम

इस मजेदार वीडियो पर अब तक 22,000 से अधिक लोग कमेंट कर चुके हैं. किसी ने इसे आज का एंथम बताया, तो किसी ने कहा गाने में वाइब तो है आंटी जी. एक यूजर ने तो मजाक में ‘यो यो आंटी सिंह’ कह दिया.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts