viral

Viral: 5 मिनट में 9 करोड़ की चोरी, अपनाया ऐसा तरीका कि पुलिस भी रह गई दंग

5 मिनट में करोड़ों की हुई चोरीImage Credit source: Pixabay (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दुनियाभर में चोरी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जिनमें से कुछ ऐसी होती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं. ऐसी ही एक घटना इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क में पुलिस उन संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिन्होंने बीते 1 दिसंबर को एक लक्जरी सोहो बुटीक में चोरी की और लगभग 2 मिलियन डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) की कीमत का सामान लेकर फरार हो गए. सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें चोरों को स्प्रिंग स्ट्रीट पर दूसरी मंजिल पर स्थित 4G सेलर बुटीक में घुसते हुए दिखाया गया है.

ये बुटीक अपने डिजाइनर कपड़ों और मशहूर ग्राहकों के लिए जाना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4.30 बजे आग से बचने के लिए बने रास्ते से ऊपर चढ़े, जबकि नीचे सड़क पर एक चौकीदार निगरानी कर रहा था. फिर भी वो उसको चकमा देकर बुटीक के अंदर घुस गए.

चोरों ने लूट लिए कई सामान

एबीसी के एक स्थानीय सहयोगी ने 4जी सेलर के पार्टनर और ब्रांड एंबेसडर टॉमी मैकारी के हवाले से बताया, ‘हमें अलार्म बजने पर पता चला कि दो नकाबपोश लोग हेडलैंप वाले कंस्ट्रक्शन आउटफिट में बुटीक के अंदर थे. उन्हें ठीक-ठीक पता था कि वे क्या करने जा रहे हैं’. संदिग्धों ने कस्टमाइज कपड़े, बेल्ट, बैग और ज्वैलरी लूट ली और उन्हें कचरे के थैलों में भरकर बालकनी से नीचे एक साथी के पास फेंक दिया, जो उन सामान को कार तक ले गया. बताया जा रहा है कि ये पूरी चोरी करीब पांच मिनट में हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरों के जाने के 91 सेकंड बाद न्यूयॉर्क पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुराए गए कई सामान हजारों या लाखों डॉलर के हैं और कुछ तो यूनिक भी हैं. स्टोर का मानना ​​है कि चोरों को शायद पता था कि क्या चुराना है, लेकिन उन्हें शायद यह अंदाजा नहीं था कि सामान इतनी आसानी से पहचाना जा सकता है. हालांकि अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस जोर-शोर से इस काम में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें: दारू की दुकान में घुस गया जानवर, गटक गया कई बोतलें, यूं टल्ली मिला बाथरूम में

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts