viral

Viral Video: गजराज ने राह चलते बौद्ध भिक्षुओं से वसूला ‘टोल टैक्स’, दिल छू लेगा ये क्यूट वीडियो

हाथी के क्यूट अंदाज ने लोगों का जीता दिलImage Credit source: X/@AnimalGeoLife

सोशल मीडिया पर जानवरों के भी वीडियोज खूब वायरल होते रहते हैं, जो कभी हंसाते-गुदगुदाते हैं तो कभी लोगों को हैरान करते हैं. ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आया है. दरअसल, इस वीडियो में एक हाथी राह चलते बौद्ध भिक्षुओं को रोकता और उनसे बड़े ही मासूम अंदाज में अपना ‘टोल टैक्स’ वसूलता नजर आता है. दिलचस्प बात ये है कि बौद्ध भिक्षु उस हाथी को देखकर जरा भी डरे नहीं बल्कि प्यार से उसे अपना खाना खिलाया और फिर आगे बढ़ गए. ये वीडियो इंसान और जानवर के बीच के अनोखे और भावुक रिश्ते को दिखाता है.

वीडियो की शुरुआत एक रोड से होती है, जहां हाथी एक तरफ जा रहा था तो दूसरी तरफ से कुछ बौद्ध भिक्षु आ रहे थे और उन्होंने अपने हाथों में कुछ बर्तन लिए हुए थे, जिसमें खाने की चीजें थी. अब हाथी को पता नहीं कैसे, पता चल जाता है कि उसमें खाने की चीज है, तो बौद्ध भिक्षुओं को देखकर वो रुक जाता है और उनकी ओर अपनी सूंड बढ़ा देता है. फिर क्या, बौद्ध भिक्षुओं ने भी उसे निराश नहीं किया. उन्होंने उसे थोड़ा-थोड़ा खाना खिला दिया और आराम से आगे बढ़ते चले गए. वहीं, खाने के बाद हाथी भी आराम से अपने रास्ते चल पड़ा. यही पल वीडियो को क्यूट और दिल छू लेने वाला बना देता है.

ये भी पढ़ें: प्यार में मिला धोखा, तो सुसाइड करने पटरी पर लेट गया लड़का, फिर देखिए क्या हुआ

हाथी के क्यूट अंदाज ने लोगों का दिल जीता

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AnimalGeoLife नाम की आईडी से शेयर किया गया है और मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा है, ‘हाथी राहगीर बौद्धों से टोल टैक्स वसूलता है’. महज 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 15 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘वो तो डकैती थी. उन भिक्षुओं ने वह खाना पाने के लिए घंटों पैदल चलकर बिताए थे’, तो किसी ने कहा कि ‘हाथी प्रकृति के अप्रत्याशित कैशियर हैं’. वहीं, हाथी का ये क्यूट अंदाज देखने के बाद कुछ यूजर्स ने हंसी वाले इमोजी भी शेयर किए हैं.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts