महिला ने अपने पालतू तोते को पहनाया डायपरImage Credit source: X/@AMAZlNGNATURE
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है, जो या तो लोगों को हैरान कर देता है या फिर हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो बड़ा ही मजेदार है. दरअसल, इस वीडियो में एक तोता डायपर पहने नजर आता है. जी हां, बच्चों को तो डायपर पहनाया जाता है, ये तो आपने देखा ही होगा, लेकिन शायद ही आपने कभी किसी तोते को डायपर पहने देखा होगा. दिलचस्प बात ये है कि तोते की मालकिन समय-समय पर उसे डायपर पहनाता है और फिर उसे चेंज भी करता है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि तोते की मालकिन ने कैसे उसे एक यूनिक कपड़ा पहनाया हुआ है और उसने एक टिश्यू पेपर को डायपर बनाकर उसे पहना दिया है. फिर जब टिश्यू पेपर गंदा हो जाता है तो वो उसे फेंक देती है और दूसरे टिश्यू पेपर को डायपर बनाकर पहना देती है. वहीं, तोता भी डायपर पहनकर बहुत खुश नजर आता है. आपने ऐसा नजारा शायद ही कभी देखा होगा या सुना ही होगा कि कोई पक्षी डायपर भी पहनता हो. खैर, जो भी हो, पर तोते के इस प्यारे और मजेदार अंदाज ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.
करोड़ों बार देखा जा चुका वीडियो
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 48 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 14 मिलियन यानी 1.4 करोड़ बार देखा जा चुका है, जबकि 38 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ‘अब तो तोते भी फैशन में आ गए हैं’, तो किसी ने लिखा है कि ‘ये तोता तो डायपर एड का ब्रांड एंबेसडर बन सकता है’. वहीं, किसी ने कहा कि ये इंसान और पक्षियों के बीच की दोस्ती का सबसे प्यारा उदाहरण है, तो किसी ने कहा कि इस वीडियो ने साबित कर दिया कि अगर पक्षियों को भी ट्रेन किया जाए तो वो सबकुछ सीख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो
Parrot’s diaper changing pic.twitter.com/fV6zRKuOnV
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) October 29, 2025

























