viral

Viral Video: नारियल चुराने के चक्कर में बंदे की हुई ऐसी हालत, बीच सड़क देखने को मिला मजेदार तमाशा

बाइककर का मजेदार वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: X/@SHIKANDAR92

अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी फीड पर हर दिन ऐसे कई वीडियो जरूर आते होंगे. कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि बार-बार देखने का मन करता है, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है. कई बार लोगों की छोटी-सी लालच या जल्दबाजी उन्हें ऐसी मुश्किल में डाल देती है कि देखने वाले भी सोचने लगते हैं कि आखिर इसकी जरूरत क्या थी.इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

वीडियो में दिखाई देता है कि सड़क पर एक वैन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. वैन में बड़ी मात्रा में नारियल लदे हुए हैं. नारियल खुले तरीके से रखे गए हैं, इसलिए पीछे से साफ नजर आ रहे हैं. इसी दौरान वैन के पीछे एक बाइक सवार भी चल रहा होता है. जब उसे लगता है कि गाड़ी की स्पीड काफी कम है, तो उसके मन में एक अलग ही ख्याल आ जाता है. बाइक चला रहा शख्स सोचता है कि क्यों न चलते-चलते वैन से एक-दो नारियल निकाल लिए जाएं.

एक और हो गई छीछालेदर

वो अपनी बाइक को वैन के बिल्कुल करीब ले आता है और एक हाथ से नारियल खींचने की कोशिश करने लगता है. शुरुआत में ऐसा लगता है कि उसका प्लान कामयाब हो जाएगा, क्योंकि वह एक नारियल को थोड़ा बाहर तक खींच भी लेता है, लेकिन उसे शायद यह अंदाजा नहीं होता कि नारियल अकेला नहीं है. कई नारियल एक साथ बंधे हुए होते हैं. जैसे ही वह उन्हें जोर लगाकर खींचने की कोशिश करता है, पूरा गुच्छा हिलने लगता है. काफी कोशिश के बाद भी नारियल बाहर नहीं निकलते. इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ जाता है.

नारियल निकालने की कोशिश में उसका पूरा ध्यान सड़क से हट जाता है और देखते ही देखते उसकी बाइक नीचे गिर जाती है. बाइक गिरने के बाद भी वह हार नहीं मानता. वह कुछ कदम तक वैन के पीछे दौड़ता है और नारियल पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक वैन आगे निकल चुकी होती है. आखिरकार उसे अपनी कोशिश छोड़नी पड़ती है. न तो उसके हाथ नारियल लगते हैं और ऊपर से उसकी बाइक भी सड़क पर गिर जाती है. इस पूरी घटना को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल से बनाया गजब का किचन जुगाड़, इंटरनेट पर छा गया देसी जुगाड़ का कमाल

वीडियो देखने वाले लोग इस घटना पर जमकर मजे ले रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि थोड़े से लालच ने शख्स का पूरा खेल बिगाड़ दिया. कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर मेहनत करके नारियल खरीद लेता तो शायद बाइक भी सुरक्षित रहती और बेइज्जती भी नहीं होती. ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Shikandar92 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts