यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा हैImage Credit source: Instagram/@little_munchkin28
सोशल मीडिया पर आए दिन सैकड़ों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ क्लिप ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिल को एक अलग ही सुकून मिलता है. इंटरनेट पर इन दिनों एक पिता और उसकी नन्ही परी का ऐसा ही एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे. इस वायरल वीडियो में जो सादगी और प्यार है, उसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है. आप भी देखिए इस वीडियो में ऐसा क्या है?
पापा की धुन, बेटी की खिलखिलाहट
वायरल हो रहे इस वीडियो में बेंगलुरु के रहने वाले अक्षय पालीवाल अपनी नन्ही बेटी को बेबी कैरियर में सीने से बांधे नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में फिल्म ‘दिल चाहता है’ का सदाबहार गाना ‘वो लड़की है’ कहां बज रहा है. अक्षय इस गाने पर पूरे जोश में थिरक रहे हैं. लेकिन इस वीडियो की असली जान उनकी बेटी के एक्सप्रेशंस हैं. पापा को नाचते हुए देखकर बच्ची जिस तरह से खिलखिलाकर हंस रही है, वो वाकई किसी का भी दिन बनाने के लिए काफी है.
अक्षय ने इस बेहद क्यूट मोमेंट को अपने इंस्टाग्राम हैंडल @little_munchkin28 पर शेयर किया था, जिसे अब तक 2.5 करोड़ बार देखा जा चुका है. वहीं, लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है. इसके अलावा कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. यह भी पढ़ें: 6 साल से नहीं सोई यह महिला, रातभर बहते हैं आंसू, एक गलत सर्जरी ने जिंदगी को बनाया नरक
एक यूजर ने लिखा, नजर ना लगे. दूसरे यूजर ने कहा, इतना प्यारा वीडियो है कि मैं सौ बार देख चुकी हूं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, बच्ची बहुत खुश है और खूब आनंद ले रही है, शाबाश पापा! यह भी पढ़ें: प्रकृति का ‘सुपरहीरो’: न दर्द होता है, न बुढ़ापा आता है; बिना ऑक्सीजन भी रहता है जिंदा!’
यहां देखिए वीडियो


























