viral

Viral Video: बंदे ने जुगाड़ से बनाया शावर वाला नल, 15 रुपये से कम में तैयार हुई मॉर्डन टोंटी

बंदे ने जुगाड़ तैयार की नल वाली टोंटी Image Credit source: Instagram

जुगाड़ के मामले में हमारे देश के लोगों का कोई जवाब नहीं है. अपने काम को पूरा करने के लिए लोग यहां ऐसी-ऐसी टेक्निक का इस्तेमाल करते हैं. जिसे देखने के बाद लोग दंग रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन जुगाड़ की नई-नई कहानियां और वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जहां जुगाड़ की मदद से मॉर्डन टोंटी को तैयार किया गया है. जिसका इस्तेमाल आप भी कर सकते हैं.

समय के साथ लोग अपने घरों में एकदम एडवांस चीजों को लगाते हैं. जिससे वो उनका घर ना सिर्फ सुंदर दिखे बल्कि उन्हें भी आराम मिले. खासकर अगर नलों की बात की जाए तो मार्केट में जबरदस्त तरीके नल सामने आ रहे हैं. जिसे लोग काफी ज्यादा पंसद करते हैं. हालांकि इन दिनों इसी नल का एक मॉर्डन जुगाड़ लोगों के बीच चर्चा में आया है. जिसे देखने के बाद लोग हैरान नजर आ रहे हैं और इसे जमकर शेयर कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सबसे पहले बोतल के ढक्कन में कील से छोटे-छोटे छेद बनाता है. इसके बाद वह उस ढक्कन को बोतल से निकालता है, उसके ऊपर एक गुब्बारा चढ़ाता है और थोड़ी दूरी से उस गुब्बारे को काट देता है. इसे देखने के बाद पहली नजर में समझ में नहीं आता कि ये सब आखिर क्यों कर रहा है, लेकिन जैसे ही अगला स्टेप सामने आता है तो सबका दिमाग दौड़ने लगता है. जहां से गुब्बारा काटा गया था, वहीं वह उसे नल पर फंसा देता है और अच्छे से बांध देता है. इसके बाद पानी चलाता है तो वह नल के चारों ओर बिल्कुल शावर की तरह फैल जाता है यानि पूरे बेसिन में पानी आसानी से पहुंच जाता है.

यह शानदार जुगाड़ इंस्टाग्राम पर lost.anshika नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे हजारों लोगों ने देखा है. लोगों भी इस नए जुगाड़ पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वाह क्या आइडिया है! वहीं दूसरे ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि भाई 20 रुपए में शावर मिल जाता है. कई यूजर्स सिर्फ हंसने वाले इमोजी से ही अपनी फीलिंग्स जता रहे हैं.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts