viral

Viral Video: बंदे ने बॉस को यूं जबरदस्त तरीके से बनाया उल्लू, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

बंदे ने बॉस को ही बना दिया बेवकूफImage Credit source: X/@TheFigen_

‘बॉस इज ऑलवेज राइट’ यानी बॉस जो कहता है, वो हमेशा सही होता है. ये बात शायद आपने भी अपने ऑफिस में सुनी होगी और ये भी जानते होंगे कि बॉस की बात न मानने का नतीजा क्या हो सकता है. यही वजह है कि अधिकतर लोग बॉस की हां में हां मिला देते हैं, जबकि कुछ कर्मचारी ऐसे भी होते हैं, जो अपनी होशियारी से बॉस को ही उल्लू बना देते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी अपने बॉस को ऐसे अनोखे और जबरदस्त तरीके से उल्लू बनाता नजर आता है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदा किचन में है और उसके सामने शायद कोई सब्जी या सूप है. इसी बीच फोन पर बात करते हुए उसका बॉस आता है, जिसे वो टेस्ट करने के लिए कहता है. फिर बॉस टेस्ट करने के बाद कहता है कि उसमें और नमक की जरूरत है और वो खुद ही नमक का डिब्बा उतार कर नीचे रख देता है. उसके बाद वो वहां से चला जाता है. अब यहां कर्मचारी चालाकी करता है. वो सब्जी या सूप में नमक नहीं डालता, लेकिन उसे चम्मच से ऐसे मिलाने लगता है जैसे उसने नमक डाल दिया है. फिर बॉस आता है और इस बार उसे टेस्ट करने के बाद कहता है कि ठीक है, जबकि असलियत तो ये है कि नमक तो उसने डाला ही नहीं होता.

बॉस को ही बना दिया बेवकूफ

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है और मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘बॉस तो बॉस ही रहेगा’. महज 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 10 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘भाई ने करियर दांव पर लगाकर कॉमेडी की है’, तो किसी ने कहा कि ‘ऐसा कर्मचारी हर ऑफिस में होना चाहिए, मन हल्का रहता है’. वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘इस वीडियो ने साबित कर दिया कि ऑफिस भी कभी-कभी सबसे बड़ी कॉमेडी का मंच बन सकता है’.

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: चोरी करने का नायाब तरीका…बंदे ने सुपरमार्केट को यूं लगाया चूना, वीडियो हुआ वायरल



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts