viral

Viral Video: ब्लैक टॉप में लड़की ने Banthan Chali Bolo पर किया ऐसा डांस, मूव्स और अदाओं ने यूजर्स को बनाया फैन

इंटरनेट पर आग लगा रहा है इस लड़की का डांसImage Credit source: Instagram/@dikshamunjal_

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई डांस वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन इस समय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो ने सच में आग लगा रखी है. मशहूर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, डांसर और कोरियोग्राफर दीक्षा मुंजाल का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दीक्षा साल 2000 में आई फिल्म कुरुक्षेत्र के सुपरहिट गाने बनठन चली बोलो (Banthan Chali Bolo Song) पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान की आवाज में गाए गए इस सदाबहार गाने पर दीक्षा ने ऐसा डांस किया है कि देखने वाले बस देखते रह गए. ब्लैक टॉप पहने दीक्षा ने जिस गजब की एनर्जी और ग्रेस के साथ परफॉर्म किया, उसने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दीक्षा जब डांस कर रही होती हैं, तो वहां सामने बैठी पब्लिक उनके एक-एक मूव और किलर एक्सप्रेशन्स पर जोर-जोर से चीयर कर रही है और तालियां बजा रही है. दीक्षा को उनकी बेहतरीन सेमी-क्लासिकल और बॉलीवुड कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है और इस वीडियो में भी उनका वही जलवा दिखाई दे रहा है.

दीक्षा मुंजाल के इंस्टाग्राम पर 2.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन इस वीडियो की रीच ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस वीडियो को अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और 5 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. यह भी पढ़ें: बीच में बच्चा आया, तो टूट गया डॉगी का दिल! रोती आंखों से मालिक को निहारते कुत्ते का वीडियो हुआ वायरल

कमेंट बॉक्स में फैंस हुए दीवाने

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोग दीक्षा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, डांस करते समय आपके एक्सप्रेशन्स मुझे बहुत पसंद हैं. कमाल का कॉम्बिनेशन है. दूसरे ने कमेंट किया, गजब की एनर्जी और क्या परफॉर्मेंस है यार! वहीं एक और यूजर ने लिखा, क्या अदाएं हैं और डांस मूव्स का तो क्या ही कहना…फुल ऑन एनर्जी. यह भी पढ़ें: शादी के महज 72 घंटे बाद तलाक! 37 लाख रुपए लुटाने के बाद दूल्हे के साथ हुआ बड़ा खेल

यहां देखिए वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts