viral

Viral Video: ‘वायरल बॉय’ ने अब पवन सिंह के गाने पर किया धमाकेदार डांस, वीडियो मचा रहा तहलका

‘वायरल बॉय’ का एक और डांस वीडियो वायरलImage Credit source: Instagram/discosaksham

हाल ही में एक लड़के का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस करके तहलका मचा दिया था. उसने अपने डांस, अदाओं और एक्सप्रेशन्स से लड़कियों को भी फेल कर दिया था. अब इस लड़के का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस बार उसने भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के गाने पर शानदार डांस किया है और एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है. उसके डांस मूव्स ऐसे हैं, जैसे कोई बड़ा डांस कर रहा हो. वीडियो देखने के बाद आप कह सकते हैं कि इस बच्चे में टैलेंट कूट-कूटकर भरा हुआ है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का शर्ट-पैंट और जूता पहने हुए खड़ा है और उसके पीछे कुछ महिलाएं भी खड़ी हैं. फिर जैसे ही बैकग्राउंड में पवन सिंह का गाना ‘सॉरी सॉरी’ बजता है, लड़का डांस करना शुरू कर देता है. उसके डांस स्टेप्स और एक-एक मूव्स इतने शानदार होते हैं कि देखकर मजा आ जाए. वहीं, पीछे खड़ी महिलाएं भी लड़के का खूब हौसला बढ़ा रही हैं. बताया जा रहा है कि इस लड़के का नाम कुमार सक्षम है, जो झारखंड के रामगढ़ का रहने वाला है. अब सोशल मीडिया पर ये लड़का इतना वायरल हो गया है कि इसे ‘वायरल बॉय’ कहा जाने लगा है. इंस्टाग्राम पर उसके 61 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस धमाकेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर discosaksham नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 मिलियन यानी 70 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि ढाई लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘ये बच्चा कमाल का डांसर है’, तो किसी ने कहा कि ‘बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस है’. वहीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘बहुत जल्दी तुम कामयाब होगे, मेरा आशीर्वाद है’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘जो भी हो, बच्चे का डांस अच्छा है’. इसी तरह सैकड़ों यूजर्स ने लड़के के डांस की खूब तारीफ की है.

यहां देखें वीडियो



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts