लड़की का जबरदस्त बेली डांसImage Credit source: Instagram/harleeenthind
सोशल मीडिया पर आए दिन डांस से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ जाते हैं. इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है. इस वीडियो में एक लड़की मशहूर गाने Mashallah पर शानदार बेली डांस करती हुई नजर आ रही है. उसके डांस की खूबसूरती, चेहरे के भाव और पूरे आत्मविश्वास के साथ किया गया परफॉर्मेंस लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.
वीडियो की शुरुआत होते ही लड़की अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है. जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे उसके डांस मूव्स और भी ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं. उसने बेली डांस की हर स्टेप को बेहद सफाई और संतुलन के साथ पेश किया है. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहे हैं.
कमाल की दिखी एनर्जी
सबसे खास बात यह है कि लड़की सिर्फ अच्छे डांस मूव्स ही नहीं दिखाती, बल्कि उसके एक्सप्रेशंस भी लोगों का दिल जीत रहे हैं. गाने के हर बीट और हर लिरिक्स के साथ उसके चेहरे के भाव बिल्कुल मेल खाते हैं. यही चीज उसके परफॉर्मेंस को और भी खास बना देती है. कई लोगों का कहना है कि उसके एक्सप्रेशंस ने पूरे डांस में जान डाल दी है.
इस वीडियो में लड़की की एनर्जी भी देखने लायक है. शुरुआत से लेकर आखिर तक उसने पूरे जोश और उत्साह के साथ डांस किया है. कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि उसका कॉन्फिडेंस कम हुआ हो. उसकी यही पॉजीटिव एनर्जी वीडियो को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना देती है. लोग न सिर्फ उसके डांस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उसकी मेहनत और आत्मविश्वास की भी सराहना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: बंदर और उसके बच्चे का वीडियो बता गया जिंदगी की सबसे जरूरी बात, ऐसे दिया बच्चों की परवरिश पर दिया बड़ा संदेश
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. ये वायरल वीडियो इंस्टा पर @harleeenthind नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को देख रहे हैं और अपनी पसंद के मुताबिक कमेंट कर रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो



























