Work From Home का सबसे फनी मोमेंट; Boss की एक जिद और लाइव मीटिंग में हो गया मोये-मोये

ऑफिस मीटिंग का सबसे मजेदार ड्रामा!Image Credit source: X/@Being_Humor

आज के समय में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) और वर्चुअल मीटिंग्स हमारी जिंदगी का एक आम हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन कई बार ऑफिस के ऑनलाइन कॉल्स में कुछ ऐसे मजेदार वाकया हो जाते हैं जो इंटरनेट पर रातों-रात सनसनी मचा देते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Gen Z कर्मचारी ने लाइव मीटिंग के दौरान कुछ ऐसा कर दिया कि बॉस के साथ-साथ नेटिजन्स भी हैरान रह गए, और अब यह इंटरनेट पर बहस का एक बड़ा मुद्दा बन गया है.

बॉस की जिद- ‘कृपया अपना कैमरा ऑन करें’

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक आम ऑफिस वर्चुअल मीटिंग से होती है. वीडियो में एक मैनेजर अपनी टीम के साथ जुड़ा हुआ है और लगातार एक महिला कर्मचारी से अपना कैमरा ऑन करने के लिए कह रहा है. मैनेजर बार-बार जोर देकर कहता है, क्या आप कृपया अपना कैमरा चालू कर सकती हैं? मैं आपके साथ प्लान शेयर करूंगा. कर्मचारी पहले तो थोड़ा हिचकिचाती है और कैमरा बंद रखती है, लेकिन बॉस के बार-बार दबाव डालने पर आखिरकार उसे कैमरा ऑन करना ही पड़ता है.

लाइव मीटिंग में फेस पैक का सरप्राइज और मजेदार जवाब

जैसे ही कर्मचारी अपना कैमरा ऑन करती है, स्क्रीन पर जो नजारा दिखता है उसे देखकर मैनेजर दंग रह जाता है. कर्मचारी ने अपने पूरे चेहरे पर फेस पैक लगाया हुआ था. यह देखकर मैनेजर से रहा नहीं गया और उन्होंने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा, ये सब आप अपने लंच टाइम पर किया करो.

लेकिन Gen Z कर्मचारी का जवाब ऐसा था जिसने सबका दिल जीत लिया और वीडियो का मुख्य आकर्षण बन गया. कर्मचारी ने बेहद कूल अंदाज में जवाब दिया, आप लंच टाइम ही 15 मिनट का देते हो. मेरे फेस पैक को सूखने में 20 मिनट लगते हैं. इसके बाद उसने बड़ी मासूमियत से पूछा, क्या मैं अब अपना कैमरा बंद कर सकती हूं?

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

X पर @Being_Humor हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप को लाखों लोग देख चुके हैं. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच दो अलग-अलग धड़े बन गए हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरी रिमोट टीम काम करते समय क्या कर रही है, चाहे वो मास्क लगाए हो. जब तक वे काम के प्रति समर्पित हैं, वही मायने रखता है. एक अन्य यूजर ने कहा, मुझे समझ नहीं आता कि मैनेजर्स को हर वक्त कैमरे पर देखने का इतना जूनून क्यों होता है. कुछ यूजर्स ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि क्या यह वीडियो व्यूज के लिए बनाया गया हो सकता है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version