बेटे ने पहली कमाई से कराया पहली बार हवाई सफरImage Credit source: Instagram/@ash_nagotra
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. वायरल कहानी एक ऐसे बेटे की है, जिसने अपनी मेहनत और पहली कमाई से अपने माता-पिता का सालों पुराना सपना सच कर दिखाया है.
बचपन का सपना हुआ सच
इंस्टाग्राम हैंडल @ash_nagotra से बॉबी नाम के यूजर ने यह खूबसूरत मोमेंट शेयर किया है. बॉबी एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. बचपन में जब वे आसमान में उड़ते जहाजों को देखते थे, तो मन में सोचते थे कि एक दिन वे अपने मम्मी-पापा को भी इस जहाज में जरूर बैठाएंगे.
अब सालों की मेहनत के बाद बॉबी का वह सपना आखिरकार सच हो गया. उन्होंने जैसे ही अपने मम्मी-पापा को फ्लाइट का टिकट और बोर्डिंग पास थमाया, तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी.
जब छलके खुशी के आंसू
बॉबी के लिए यह पल शब्दों से परे था. उन्होंने अपने मम्मी-पापा को पहली बार बादलों के ऊपर सफर करवाते हुए और उनकी आंखों में चमक देखते हुए इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘वादा पूरा हुआ.’
इंटरनेट पर मिल रहा है भरपूर प्यार
लोग इस बेहद क्यूट से वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कमेंट्स में यूजर्स लिख रहे हैं कि यही असली सफलता है और माता-पिता की दुआओं से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है. एक यूजर ने कमेंट किया, अपने मां-बाप के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जिंदगी की सबसे बड़ी जीत है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
