एयर होस्टेस का सपना छोड़ ऐसे बनीं हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर, वायरल हुई Neha Thakur की प्रेरणादायक कहानी

आसमान की उड़ान छोड़ थामा भारी-भरकम ट्रक का स्टीयरिंग
Image Credit source: Instagram/@nehuthakur2529

Inspirational Story: एयर होस्टेस बनने का सपना, चमक-धमक भरी ट्रेनिंगलेकिन जब वक्त ने करवट ली, तो उन्होंने आसमान की जगह जमीन पर भारी-भरकम ट्रक का स्टीयरिंग थाम लिया. यह कहानी है हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली 25 वर्षीय नेहा ठाकुर (Neha Thakur) की, जो आज हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर (Himachal First Woman Truck Driver) हैं और सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

कैसे बदला जिंदगी का सफर?

नेहा के पिता पिछले 20 साल से ज्यादा समय से ट्रक चला रहे हैं. बचपन में जब वह स्कूल जाती थीं, तो कई बार उनके पिता उन्हें ट्रक से ही स्कूल छोड़ते थे. तभी से गाड़ियों और पहाड़ों के रास्तों से उनका एक अलग ही जुड़ाव हो गया था.

ग्रेजुएशन के बाद नेहा ने चंडीगढ़ से एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ली और एविएशन सेक्टर में काम भी किया. लेकिन कोरोना महामारी (Covid-19) के दौरान हालात बदले, तो उन्होंने अपने पुराने पैशन को ही अपनी मंजिल बना लिया. साल 2022 में उन्होंने भारी मोटर वाहन का लाइसेंस लिया और हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर बनकर एक नया इतिहास रच दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई डेली रूटीन

नेहा आज एक पॉपुलर ट्रक व्लॉगर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी डेली रूटीन खूब वायरल हो रही है. सुबह जैसे ही ट्रक स्टार्ट होता है, उनका कैमरा भी ऑन हो जाता है. पहाड़ों के संकरे और खतरनाक रास्ते, घना कोहरा, मूसलाधार बारिश और माल की लोडिंग-अनलोडिंग, उनकी रोज की जिंदगी के ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे हैं. उनके एक पहाड़ी रास्ते वाले वीडियो को 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. आज उन्हें देशभर से पहचान मिल रही है और बड़ी ब्रांड डील्स भी आ रही हैं.

समाज की रूढ़िवादी सोच को दे रही हैं मात

जब लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर ट्रक चलाना क्यों चुना, तो उनका बहुत सीधा और बेबाक जवाब होता है- ‘ट्रक क्यों नहीं?’ नेहा का साफ कहना है कि समाज में ड्राइवरों और महिलाओं को लेकर बनी रूढ़िवादी सोच को बदलना जरूरी है. अगर महिलाओं को किसी ऐसे क्षेत्र में आगे बढ़ना है जिसे अब तक पुरुषों का क्षेत्र माना जाता है, तो उन्हें समाज की परवाह किए बिना अपने सपनों पर पूरा भरोसा होना चाहिए. आज नेहा की यह कहानी देश की लाखों लड़कियों को अपने डर को पीछे छोड़कर अपनी पसंद का रास्ता चुनने की प्रेरणा दे रही है. यह भी पढ़ें: रिश्तेदारों ने कहा शादी कर दो, पैसे बर्बाद मत करो फिर बिहार की इस बेटी ने जो किया वो मिसाल बन गया!

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version