कार के बोनट को बना दिया चलता-फिरता Aquarium, हैरान करने वाला मॉडिफिकेशन वीडियो हुआ वायरल!

बोनट को बना दिया एक्वेरियम!

चीन में इन दिनों एक अजीबोगरीब ऑटोमोटिव ट्रेंड ने खूब जोर पकड़ा हुआ है, जिसमें कार मालिक अपनी-अपनी गाड़ियों के बोनट को एक छोटे एक्वेरियम में बदल रहे हैं. इस अनोखे मॉडिफिकेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने देखने वालों को हैरत में डाल दिया है. हालांकि, अधिकांश नेटिजन्स इस वीडियो को देखकर खुश नहीं हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि चीन के लोग अपनी गाड़ियों के बोनट के ऊपर एक पारदर्शी प्लास्टिक की परत चढ़वाकर उसे अच्छे से सील करवा रहे हैं. इसके बाद उसमें पानी और जिंदा मछलियां भरकर उसे एक चलता-फिरता एक्वेरियम का रूप दे रहे हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि इस अनोखे मॉडिफिकेशन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

यूनाइटेड डेली के अनुसार, यह अनोखा कार मॉडिफिकेशन मिस्टर लियू नाम के एक शख्स के दिमाग की उपज है. शख्स ने इसके पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि एक दिन जब वह मछली पकड़ने गया, तो बाल्टी लाना भूल गया. इसके बाद उसने अपनी कार के बोनट के गहरे हिस्से में पानी और मछलियां डालने का फैसला किया. यहीं से उसे यह अजीब आइडिया आया.

यहां देखिए वीडियो, कार में तैर रही मछलियां

लियू ने बताया कि उन्होंने इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसे पहले तो लोगों को एआई जेनरेटेड समझा, लेकिन लोगों को जल्द समझ में आ गया कि यह वीडियो असली है और बोनट पर वाकई मछलियां तैर रही हैं. जिसके बाद इस मॉडिफिकेशन ने देखते ही देखते कार मालिकों के बीच जोर पकड़ लिया.

हालांकि, लियू का कहना है कि उन्होंने कभी भी मछली के साथ कार नहीं दौड़ाई, और उन्होंने दूसरों को इस स्टंट की नकल न करने की चेतावनी भी दी. उन्होंने स्वीकारा कि यह सुरक्षित नहीं है.



Exit mobile version