Crime

गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त को ब्लेड से काट डाला, ग्रेटर नोएडा में खौफनाक मर्डर, Ncr Hindi News

ग्रेटर नोएडा में एक युवक द्वारा गर्लफ्रेंड से बात करने पर अपने सहकर्मी की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात से पहले दोनों ने साथ बैठकर बीयर भी पी थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड तीनों की शादीशुदा हैं। 

ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोल चक्कर के पास गुरुवार रात एक युवक ने अपने सहकर्मी की कपड़ा काटने वाले ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने सहकर्मी द्वारा उसकी प्रेमिका से बात करने पर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बरेली का रहने वाला 32 वर्षीय सुरेश सिरसा गांव में किराये पर रहता था। वह कासना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। सुरेश की कंपनी में रबूपुरा का रहने वाला नरेश भी काम करता है। इसी कंपनी में बुलंदशहर निवासी महिला भी काम करती है। इस महिला से नरेश का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला सुरेश के पड़ोस में किराये पर रहती है।

हत्या से पहले दोनों साथ में पी थी बीयर

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन से महिला की बातचीत सुरेश के साथ होने लगी थी। यह बात नरेश को पता चल गई। इस पर सुरेश और नरेश के बीच विवाद हो गया। गुरुवार की रात सुरेश और नरेश सिरसा गोलचक्कर के पास आपस में बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने यहां बीयर भी पी थी। नरेश ने प्रेमिका से बात करने को लेकर सुरेश का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और फिर गुस्साए नरेश ने कपड़े काटने वाले ब्लेड से सुरेश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान नरेश को भी ब्लेड लगने से चोट लगी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पड़े दोनों युवकों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। नरेश की हालत खतरे से बाहर है।

आरोपी को हिरासत में लिया गया

पुलिस की जांच में पता चला है कि सुरेश, आरोपी नरेश और महिला तीनों ही शादीशुदा हैं। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से तलाक हो गया है और वह अपने दो बच्चों के साथ सिरसा गांव में किराये पर रहती है। पुलिस ने मृतक सुरेश के परिजनों की शिकायत पर आरोपी नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

डॉ. रवि शंकर, एसीपी, ग्रेटर नोएडा, ”एक महिला को लेकर हुए झगड़े में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts