गांधी जयंती से पहले इस देश में गांधी जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, भारत ने जताया कड़ा विरोध | gandhi statue vandalised in london before Gandhi jayanti india strong protest

International

oi-Sumit Jha


Gandhi
Statue
Vandalised
In
London:

गांधी
जयंती
से
चंद
दिन
पहले
और
अंतरराष्ट्रीय
अहिंसा
दिवस
से
ठीक
तीन
दिन
पूर्व,
लंदन
के
टैविस्टॉक
स्क्वायर
पर
स्थित
महात्मा
गांधी
की
ऐतिहासिक
प्रतिमा
को
अज्ञात
असामाजिक
तत्वों
ने
क्षति
पहुंचाई।
सोमवार
को
प्रतिमा
के
आधार-स्तंभ
पर
आपत्तिजनक
और
भड़काऊ
ग्रैफिटी
पाई
गई।

इस
घटना
पर
भारतीय
उच्चायोग
ने
कड़ी
प्रतिक्रिया
जताते
हुए
इसे
केवल
तोड़फोड़
नहीं,
बल्कि
अहिंसा
और
महात्मा
की
विरासत
पर
सीधा
हमला
करार
दिया।

Gandhi Statue Vandalised In London

गांधी
की
प्रतिमा
के
साथ
शर्मनाक
तोड़फोड़

भारतीय
उच्चायोग
के
अधिकारियों
ने
तुरंत
स्थानीय
पुलिस
और
कैम्पडेन
काउंसिल
को
सूचित
किया।
सोशल
मीडिया
पर
जारी
बयान
में
कहा
गया,
‘यह
महज़
तोड़फोड़
नहीं,
बल्कि
अहिंसा
के
विचार
और
महात्मा
की
विरासत
पर
हिंसक
हमला
है।’
भारतीय
मिशन
के
अधिकारी
मौके
पर
पहुंच
चुके
हैं
और
स्थानीय
प्रशासन
के
साथ
मिलकर
प्रतिमा
की
बहाली
का
काम
शुरू
कर
चुके
हैं।

@HCI_London is deeply saddened and strongly condemns the shameful act of vandalism of the statue of Mahatma Gandhi at Tavistock Square in London. This is not just vandalism, but a violent attack on the idea of nonviolence, three days before the international day of nonviolence,…

— India in the UK (@HCI_London) September 29, 2025 “>

गांधी
जयंती
समारोह
पर
पड़ा
असर

हर
साल
2
अक्टूबर
को
यहां
गांधी
जयंती
बड़े
सम्मान
के
साथ
मनाई
जाती
है।
फूलों
की
श्रद्धांजलि,
भजन-कीर्तन
और
गांधीजी
के
संदेशों
को
याद
करने
का
सिलसिला
इस
स्थल
की
परंपरा
है।
लेकिन
इस
बार
प्रतिमा
पर
हमला
इन
तैयारियों
पर
साया
डालता
नज़र

रहा
है।
उच्चायोग
ने
भरोसा
दिलाया
है
कि
2
अक्टूबर
से
पहले
प्रतिमा
को
उसकी
मूल
गरिमा
में
बहाल
कर
दिया
जाएगा।

1968
में
स्थापित
की
गई
थी
प्रतिमा

यह
कांस्य
प्रतिमा
1968
में
इंडिया
लीग
की
पहल
पर
स्थापित
की
गई
थी।
इसे
उस
समय
गांधीजी
के
लंदन
प्रवास
और
यूनिवर्सिटी
कॉलेज
लंदन
में
उनकी
छात्र-जीवन
की
याद
में
बनाया
गया।
आधार-स्तंभ
पर
अंकित
है

“महात्मा
गांधी,
1869-1948″।
यह
स्थान
दशकों
से
शांति
और
सत्याग्रह
का
प्रतीक
माना
जाता
रहा
है।

अधिकारियों
की
जांच
और
अपील

मेट्रोपॉलिटन
पुलिस
और
कैम्पडेन
काउंसिल
ने
घटना
की
जांच
शुरू
कर
दी
है।
वहीं
भारतीय
समुदाय
और
कई
संगठनों
ने
अपील
की
है
कि
ऐसे
ऐतिहासिक
स्मारकों
को
राजनीति
और
असहिष्णुता
से
दूर
रखते
हुए
सम्मानित
किया
जाए।
भारतीय
मिशन
ने
दोहराया
कि
गांधीजी
की
प्रतिमा
को
जल्द
बहाल
किया
जाएगा
और
उनकी
विरासत
को
किसी
भी
हाल
में
धूमिल
नहीं
होने
दिया
जाएगा।


ये
भी
पढ़ें:

Rahul
Gandhi
Shaadi
Fact
Check:
कौन
हैं
वो
3
सुंदरियां,
जिसके
साथ
उड़ी
राहुल
की
शादी
की
अफवाह?
कहां
मिले
थे?

English summary

gandhi statue vandalised in london before Gandhi jayanti india strong protest



Exit mobile version