पुलिस का आरोप है कि किशन कुमार ने ही वाहन से दारोगा को घायल किया और पुलिस पर गोलीबारी की। घायल दारोगा और आरोपी तस्कर को पहले फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बाद में किशन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच भेजा गया। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बता दें कि श्रीपुर और फुलवरिया थाना क्षेत्रों में पहले भी शराब तस्करों और पुलिस के बीच टकराव की घटनाएं सामने आती रही हैं।
