जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया, जिसमें अनिल पंडित नामक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई। वहीं, एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें अनिल पंडित नामक शख्स खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताते हुए घटना की जिम्मेदारी लेते सुना गया। उसने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी धमकी दी। 

इस ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि अनिल पंडित नाम का शख्स सीधे तौर पर कह रहा है कि टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वो मैंने और मेरे छोटे भाई अमरन सिंद्धू ने कराया है। टाइगर को हमने समझाया था, लेकिन उनको समझ नहीं आया। अनिल पंडित ने कहा कि जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमसे अलग होकर या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका यही हश्र होगा। 

ऑडियो में अनिल नाम का शख्स सलमान को भी धमकी देते सुनाई पड़ रहा है। शख्स कह रहा है कि अगर सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई या बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो अंजाम बहुत बुरा होगा।

Exit mobile version