पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया है। उससे घटना को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद की बात सामने आने की चर्चा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में राजा अंसारी द्वारा अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और बेटी सना तबस्सुम की हत्या किए जाने तथा दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम के घायल होने की जानकारी सामने आई।
घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस वजह से आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी पर हमला किया।
