‘दस करोड़ दो वरना अंजाम बुरा होगा…’, सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दिलनूर ने एसएसपी मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि वह बी प्राक को 10 करोड़ रुपये की फिरौती देने के लिए कहें। धमकी दी गई थी कि यदि एक हफ्ते के अंदर फिरौती की रकम नहीं दी गई, तो बी प्राक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दिलनूर ने यह भी बताया कि 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आई थी, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। फिर 6 जनवरी को एक दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने उठाया, लेकिन कॉल के दौरान कुछ संदिग्ध बातों को महसूस करते हुए उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। इसके बाद उन्हें एक ऑडियो संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें फिरौती की धमकी दी गई थी।

Exit mobile version