दुबई में रहने की कीमत! 45 हजार रुपए देकर मिला सिर्फ डिब्बे जैसा कमरा, महिला का छलका दर्द

दुबई में रहने वाली भारतीय महिला के दर्द पर इंटरनेट छिड़ी बहसImage Credit source: Instagram/@sakshi_indubai

दुबई का नाम सुनते ही चमक-धमक, आलीशान गगनचुंबी इमारतें और लग्जरी लाइफस्टाइल आंखों के सामने आ जाती है. लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया की एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि यहां रहना हर किसी के बस की बात नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भारतीय महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दुबई के आसमान छूते किराए की पोल खोलकर रख दी है. महिला का यह दर्द देखकर हर कोई हैरान है.

45,000 रुपए में सिर्फ एक कमरा!

इंस्टाग्राम पर साक्षी नाम की एक भारतीय महिला ने अपने वीडियो के जरिए दुबई के महंगे हाउसिंग मार्केट का पर्दाफाश किया है. साक्षी पिछले एक साल से दुबई में एक छोटे से कमरे में रह रही हैं और अब वह एक और ऐसे ही छोटे कमरे में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं.

वीडियो में अपना कमरा दिखाते हुए उन्होंने कहा, इस छोटे से डिब्बे के लिए मैं हर महीने लगभग 45,000 रुपए खर्च करती हूं. उन्होंने आगे बताया कि जगह भले ही छोटी हो और बजट बहुत ज्यादा हो, लेकिन मजबूरी में लोगों को ऐसा करना पड़ता है.

भारत के 3BHK बनाम दुबई का छोटा कमरा

साक्षी ने अपने वीडियो में भारत और दुबई के किराए की तुलना करके सभी का ध्यान खींचा है. उन्होंने मजे-मजे में तंज कसते हुए कहा कि भारत के कई शहरों में 45,000 रुपए के बजट में आसानी से शानदार 3BHK फ्लैट मिल जाता है, जबकि दुबई में इतने पैसों में बमुश्किल एक छोटा सा कमरा या कंपार्टमेंट ही नसीब होता है.

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. दुबई में रहने वाले लोग साक्षी के दर्द से पूरी तरह इत्तेफाक रख रहे हैं, वहीं भारत के यूजर्स इस भारी-भरकम किराए को देखकर हैरान हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, एक छोटे से कमरे के लिए 45,000 रुपए देना सचमुच चौंकाने वाला है. दूसरे यूजर ने लिखा, दुबई में जीवन यापन का खर्च वाकई बेकाबू हो चुका है. कई लोगों ने लिखा कि दुबई में रहने वाले प्रवासी इस किराए के दर्द को बहुत अच्छी तरह समझ सकते हैं. यह भी पढ़ें: मायानगरी अब पहले जैसी नहीं रही दुबई से लौटी लड़की का दर्द देख हर नौकरीपेशा बोला- सच कह रही हो बहन!

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version